फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Video of Nano Urea Drone on Agriculture Minister's Facebook was watched by one million people in 100 hours

Bhiwani News: कृषिमंत्री की फेसबुक पर नैनो यूरिया ड्रोन का विडियो 100 घंटों में एक मिलियन लोगों ने देखा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Video of Nano Urea Drone on Agriculture Minister's Facebook was watched by one million people in 100 hours
बहल (भिवानी)। यूरिया की बढ़ती मांग से निपटने के लिए सरकार ने यूूरिया के स्वदेशी उत्पाद नैनो यूरिया को बढ़ावा देने का जो प्रयास किया है, उसमें लोगों की पसंद बढ़ती नजर आ रही है। कृषि मंत्री जेपी दलाल की मौजूदगी में ढ़िगावा मंडी में हुए नैनो यूरिया के ड्रोन से छिड़काव के डेमो का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। करीब तीन मिनट के इस वीडियो को महज 100 घंटों में एक मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। यह वीडियो कृषि मंत्री के फेसबुक पेज पर चार दिन पहले अपलोड किया था।
विज्ञापन

इसके अलावा करीब 18,000 लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। लोगों ने इस वीडियो को शेयर भी खूब किया है। अभी तक यह वीडियो करीब 700 बार शेयर हो चुका है। वहीं इस विडियो पर करीब 250 लोगों ने कमेंट किए हैं। यह वीडियो 23 दिसंबर को लोहारू विधानसभा के ढ़िगावा कस्बे के खेतों में बनाया गया था जब कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल की उपस्थिति में इफको कंपनी द्वारा 23 दिसंबर का नैनो यूरिया के ड्रोन से छिड़काव का डेमो दिखाया था। कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों का विडियो को देखा जाना इस बात का संकेत है कि लोगों का नैनो यूरिया के प्रति रुझान बढ़ रहा है। जो लोग मौके पर नैनो का डेमो नहीं देख पाए थे, उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के माध्यम से नैनो यूरिया के छिड़काव की तकनीक को देखा है।
विज्ञापन

इफको कंपनी का नैनो यूरिया का बहल क्षेत्र में यह दूसरा डेमो
ढ़िगावा मंडी में आयोजित इफको कंपनी का नैनो यूरिया के ड्रोन से छिड़काव का यह दूसरा डेमो था। इससे पहले करीब एक साल पहले 25 दिसंबर 2021 में बहल क्षेत्र के सिरसी गांव में नैनो यूरिया का ड्रोन से छिड़काव का डेमो दिखाया था। उस समय भी लोगों ने ड्रोन के डेमो को खूब पसंद किया था। सिरसी गांव में आयोजित कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारियों के अलावा ड्रोन बनाने वाली कंपनी वोव फैक्टर्स कंपनी के एमडी डॉ. शंकर गोयनका सहित अन्य अधिकारी भी पहुंचे थे। जबकि, 23 दिसंबर को ढ़िगावा मंडी में आयोजित डेमो में बड़ी संख्या में लोहारू, तोशाम और बाढड़ा विधानसभा क्षेत्रों से लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेती के परंपरागत तरीकों में बदलाव करके ही खेती को बढ़ावा दिया जा सकता है। साधारण यूरिया को रिप्लेस कर नैनो यूरिया का काफी सफल प्रयोग रहा है। ड्रोन से नैनो यूरिया का छिड़काव नई तकनीक है जिसे किसानों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। कृषि क्षेत्र में इस स्वदेशी उत्पाद की सफलता से देश और किसान को बहुत बड़ा फायदा होगा।
जयप्रकाश दलाल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed