{"_id":"674feb0c2108942f2309f708","slug":"vice-chancellor-inspected-the-examination-center-along-with-the-controller-of-examinations-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-126635-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कुलपति ने परीक्षा नियंत्रक के साथ किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कुलपति ने परीक्षा नियंत्रक के साथ किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण
Wed, 04 Dec 2024 11:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:09 AM IST
विज्ञापन
महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करती कुलपति प्रो. दीप्ति
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी ने महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में स्नातक की परीक्षाओं के प्रथम दिन परीक्षा केंद्र का परीक्षा नियंत्रक डॉ. पवन गुप्ता के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय नकल रहित परीक्षाओं के सफल संचालन को कृत संकल्पित है।विद्यार्थी हमारे देश का भविष्य हैं, इन्हें सही दिशा देना हम सबका नैतिक कर्तव्य है।
उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि उन्हें किसी प्रकार की नकल नहीं करनी चाहिए। प्रो. दीप्ति धर्माणी ने परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों से संवाद कर व्यवस्थाओं को जांचा। कुलपति परीक्षा केंद्र पर सफाई व्यवस्था को लेकर खुश नजर आई। उन्हें परीक्षा केंद्र पर परीक्षा नकल रहित संचालित मिली और निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। इस अवसर पर औचक निरीक्षण में कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी के साथ परीक्षा नियंत्रक डॉ. पवन गुप्ता, कंडक्ट ब्रांच प्रभारी देवेंद्र, पीआरए ऋषि शर्मा, हरीश शर्मा मौजूद रहे।