फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Veterinarians expressed their anger by wearing black bands.

Bhiwani News: पशु चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Veterinarians expressed their anger by wearing black bands.
भिवानी। हिसार स्थित हरियाणा वेटरनरी वैक्सीन संस्थान में सरकारी पशु चिकित्सकों पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी को गिरफ्तारी के तुरंत बाद जमानत मिलने के विरोध में शुक्रवार को हरियाणा स्टेट वेटरनरी एसोसिएशन (एचएसवीए) के आह्वान पर प्रदेशभर के पशु चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया और रोष जताया। चिकित्सकों ने इसे प्रशासनिक और कानूनी लापरवाही का उदाहरण बताया।
विज्ञापन

हरियाणा पशु चिकित्सक संघ की जिला इकाई के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सांगवान के नेतृत्व में विभिन्न पशु चिकित्सालयों के चिकित्सक वेटरनरी पॉलीक्लीनिक में एकत्रित हुए और काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्ष डॉ. सुरेश सांगवान ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा जानबूझकर कमजोर धाराएं लगाई गईं जिसके कारण आरोपी को तत्काल जमानत मिल गई और पीड़ित अधिकारियों के साथ अन्याय हुआ। उन्होंने बताया कि मौके के उच्चाधिकारी ने आरोपी कर्मचारी को निलंबित कर मेवात मुख्यालय भेजने की सिफारिश की थी लेकिन इसे नजरअंदाज करते हुए आरोपी की नियुक्ति भिवानी में कर दी गई।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने निदेशालय को पत्र लिखकर आरोपी का स्टेशन तुरंत बदलने की मांग भी की है। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी डॉ. राजेश जाखड़, डॉ. राजकुमार, डॉ. विजय सनसनवाल, डॉ. सुभाष और डॉ. सोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed