फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Vehicle underpass, design approved

Bhiwani News: कृष्णा कॉलोनी छोर पर बनेगा पांच मीटर चौड़ा और ढाई मीटर ऊंचा व्हीकल अंडरपास, डिजाइन को मिली मंजूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Vehicle underpass, design approved
​भिवानी के दिनोद रोड ​स्थित निर्माणाधीन पुल।
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। शहर के सबसे छोटे 600 मीटर लंबे रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) में पांच मीटर चौड़े और ढाई मीटर ऊंचे व्हीकल अंडरपास (वीयूपी) के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को वीयूपी के डिजाइन की मंजूरी मिल चुकी है। इसके बाद सोमवार से ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
आरओबी में अब वीयूपी की लागत और जुड़ गई है, जिससे इस पुल निर्माण का खर्च भी 16 करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा। हालांकि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने आरओबी निर्माण में सीवर और पानी की लाइनों को शिफ्ट नहीं किया है। कृष्णा कॉलोनी छोर पर तो पानी की मुख्य लाइन भी वीयूपी निर्माण की वजह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसकी वजह से क्षेत्र में जल संकट भी हो सकता है।
विज्ञापन


दिनोद रोड के जीतुवाला रेलवे फाटक संख्या 52-सी पर शहर का सबसे छोटा 600 मीटर लंबा आरओबी बनाया जा रहा है। इस पुल की घोषणा वर्ष 2015 में सीएम ने की थी, लेकिन उस समय यहां अंडरपास बनाया जाना था, लेकिन निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने यहां वीयूपी की संभावनाओं को नकार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जीतुवाला महापंचायत ने भी कई दिनों तक यहां आंदोलन किया तो रेलवे अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक कर वर्ष 2018 में आरओबी निर्माण का खाका तैयार कर काम शुरू कराया। करीब 15.5 लाख रुपये की लागत से इस पुल का काम करीब साढ़े तीन साल से चल रहा है। पुल निर्माण में कई बार अड़चनें आ चुकी हैं। कभी अवैध निर्माण तो कभी पानी और सीवर लाइनों की शिफ्ट न होने की वजह से भी काम रुका। अब आरओबी का करीब 80 फीसदी ढांचा तैयार हो चुका है।

कृष्णा कॉलोनी छोर पर सर्विस रोड संकरा होने की वजह से अब बनाया जाएगा वीयूपी
दिनोद रोड आरओबी का टॉप सेक्शन का काम पूरा हो चुका है। जीतुवाला और कृष्णा कॉलोनी छोर पर मिट्टी भरान और रिटेनिंग वाॅल का काम होना बाकी है। ऐसे में कृष्णा कॉलोनी छोर पर सर्विस रोड महज ढाई से तीन फुट चौड़ा रह जाने पर लोगों का आक्रोश बढ़ गया था। कृष्णा कॉलोनी छोर के लोगों ने आरओबी का काम ही रुकवा दिया था। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने भी यहां कृष्णा कॉलोनी क्षेत्र के लोगों के लिए रास्ते के लिए वीयूपी का डिजाइन तैयार कर उसे मुख्यालय भेजा गया। अब इस वीयूपी की मंजूरी मिल चुकी है। इसके डिजाइन के हिसाब से पांच मीटर चौड़ा और करीब ढाई मीटर ऊंचा वीयूपी कृष्णा कॉलोनी के करीब ढाई सौ घरों को रास्ता देने के लिए बनाया जाएगा।

गोगामेडी से दिनोद रोड का रास्ता भी होगा बंद
गोगामेडी से दिनोद रोड की तरफ जाने वाले रास्ते पर अब पुल निर्माण का काम आगे बढ़ेगा। इसकी वजह से इस रास्ते पर अब मिट्टी भरान और पुल के दोनों तरफ की रिटेनिंग वाॅल तैयार की जाएंगी। इस वजह से रास्ता बंद रखा जाएगा जबकि कृष्णा कॉलोनी चौक से दिनोद रोड की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी वीयूपी निर्माण की वजह से रास्ता बंद रहेगा। क्योंकि यहां वीयूपी के लिए कंकरीट से बॉक्सनुमा ढांचा तैयार किया जाएगा। इस वजह से यहां काम अब तेजी से चलेगा।

रामबाग छोर पर बंद पड़ा है पुल का काम, नहीं शिफ्ट हुई सीवर लाइन
दिनोद रोड पुल का काम रामबाग छोर पर बंद पड़ा है, क्योंकि यहां अभी मुख्य सीवर लाइन शिफ्ट नहीं हुई है। इस लाइन को अगर जल्द शिफ्ट नहीं किया तो आखिरकार पीडब्ल्यूडी इसे स्थायी तौर पर तोड़कर इस पर पुल बनाने को बाध्य हो जाएगा। इस लाइन को शिफ्ट करने के लिए पीडब्ल्यूडी जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से कई बार पत्राचार कर चुका है और अधिकारियों ने भी मौखिक तौर पर अनुरोध किया है। लेकिन लाइन नहीं हट सकी है, ऐसे में काम लंबे अर्से तक नहीं रोका जा सकता। अगर इस मेन सीवर लाइन को क्षतिग्रस्त किया जाता है तो दिनोद रोड पर गंदे पानी की निकासी भी प्रभावित हो जाएगी।


दिनोद रोड आरओबी में कृष्णा कॉलोनी चौक के पास वीयूपी निर्माण का डिजाइन आ चुका है सोमवार से ही यहां वीयूपी का काम शुरू करा दिया जाएगा। कृष्णा कॉलोनी छोर की तरफ से दिनोद रोड का पुल पुरानी गोगामेड़ी चौक के आगे उतरेगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी मिट्टी भरान और रिटेनिंग वाॅल का काम भी पूरा किया जाएगा। इस हिस्से में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की पानी और सीवर की लाइनें भी शिफ्ट की जानी बाकी हैं। -सोनू हुड्डा, जेई, पीडब्ल्यूडी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed