फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Various competitions under Beti Bachao-Beti Padhao campaign on 29th

Bhiwani News: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं 29 को

Fri, 26 Jul 2024 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 26 Jul 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
Various competitions under Beti Bachao-Beti Padhao campaign on 29th
भिवानी। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रेरणादायक प्रतियोगिता की घोषणा की गई है। इसके तहत जिलास्तर पर चिड़ियाघर रोड पंचायत भवन में 29 जुलाई को सुबह 10 बजे प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान गायन, रेडियो जिंगल, गीत, रैप लिखना व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से संबंधित वीडियो बनाना सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी वैशाली ने बताया कि यह प्रतियोगिता बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा देने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 5100 रुपये, द्वितीय 3100 व तृतीय पुरस्कार 2100 दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की प्रस्तुति के लिए विषय बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला भ्रूण हत्या, महिला मुद्दे, महिला हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना, महिला अधिकार, महिलाओं के कानूनी अधिकार, छेड़छाड़, पीछा करना, साइबर अपराध, महिलाओं का सशक्तिकरण, लिंग भेदभाव, घरेलू हिंसा व महिला शिक्षा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता प्रस्तुति की सभी प्रविष्टियां 29 जुलाई तक जमा करवाने होंगे। प्रतियोगिता प्रविष्टियां आवेदक अपने जिले के स्थानीय पंचायत भवन स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, भिवानी, प्रथम तल, विकास सदन में 29 जुलाई सुबह 10 बजे तक या सभी खंड महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में 28 जुलाई शाम 05:00 बजे तक जमा करवा सकते हैं। उन्होंने इन प्रतियोगिताओं में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed