फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Van driver Naresh murder case: Echo van found abandoned on Talu-pur road, blood stains in the vehicle

वैन चालक नरेश हत्याकांड: तालु-पुर मार्ग पर लावारिस हालत में मिली इको वैन, गाड़ी में खून के निशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Van driver Naresh murder case: Echo van found abandoned on Talu-pur road, blood stains in the vehicle
भिवानी। निजी स्कूल के वैन चालक नरेश की हत्या में वीरवार को सदर पुलिस ने तालु-पुर मार्ग से लावारिस हालत में मृतक की इको वैन बरामद की है। वैन के अंदर चालक सीट पर पुलिस को खून के निशान भी मिले हैं। इससे अंदाजा यह लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या गाड़ी के अंदर ही हुई थी, जिसके बाद शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए उसे गुजरानी पंप हाउस नहर में डाला गया था। नरेश हत्याकांड में अभी तक हत्यारों का सुराग नहीं लगा है, मगर पुलिस हत्यारों तक पहुंचने के लिए हर पहलु पर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गांव गुजरानी निवासी नरेश (45) स्कूली बच्चों को अपनी इको वैन से घर से स्कूल छोड़ने का काम करता था। उसकी इको वैन वीरवार को सदर पुलिस ने तालु से पुर मार्ग पर लावारिस हालत में बरामद की है। वैन के अंदर पुलिस ने जांच कराई तो चालक सीट पर खून के निशान मिले हैं, जबकि गाड़ी के अंदर कोई अन्य संदिग्ध सामान नहीं मिला। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि नरेश की हत्या चालक सीट पर ही बैठे हुए तेजधार हथियार से की गई है। परिजन लूटपाट के इरादे से उसकी हत्या की आशंका जता चुके हैं। वहीं पुलिस हत्या के पीछे और भी मकसद होने की संभावनाओं से इन्कार नहीं कर रही है। अगर लूटपाट के इरादे से हत्या की वारदात होती तो गाड़ी इस तरह बरामद नहीं होती। वहीं सदर पुलिस सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे दो संदिग्ध लोगों की पहचान करा उनकी तलाश में भी लगी है। ये दो लोग नरेश के साथ हत्या से एक दिन पहले ही पुराना बस स्टैंड क्षेत्र की एक दुकान से सामान खरीद करते हुए सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

नरेश हत्याकांड में परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार दोपहर भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर भी सड़क पर जाम लगा चुके हैं। इसके बाद एएसपी लोगेश कुमार ने परिजनों को आश्वासन देने पर परिजनों ने जाम खोला था। अब सदर पुलिस के अलावा सीआईए की दोनों टीमें और गुजरानी पुलिस चौकी की टीम भी हत्या आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
नरेश हत्याकांड में वीरवार को पुलिस ने तालु-पुर मार्ग पर इको गाड़ी बरामद की है। ये गाड़ी लावारिस हालत में खड़ी थी। गाड़ी की चालक सीट पर खून के निशान मिले हैं, जिससे हत्या गाड़ी के अंदर ही किए जाने की आशंका है। फिलहाल पुलिस की कई टीमें हत्या आरोपियों की तलाश में लगी है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
-कुलदीप सिंह, एसएचओ सदर पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed