फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   vaccination and sampling will be same time in civi Hospital

टीका लगवाने के लिए आने वालों को करवाना होगी कोरोना की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
vaccination and sampling will be same time in civi Hospital
भिवानी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शनिवार को नागरिक अस्पताल के वार रूम सहित 25 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में सैंपल संख्या बढ़ाने के लिए वार रूम में भी सैंपलिंग करनी शुरू की है। इसके तहत शनिवार को वार रूम में दो जगह 5-5 स्वास्थ्यकर्मियों की सैंपल लेने के लिए ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने टीके लिए सात हजार डोज लगाने का लक्ष्य लिया था। इसमें से 6642 लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज लगाई, जोकि तय लक्ष्य का 95 फीसदी है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को पांच स्वास्थ्यकर्मियों, 18 से 44 आयु वर्ग के लाभार्थियों को 4783 डोज, 45 से 60 आयु वर्ग के लाभार्थियों को 1185 डोज, 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को 669 डोज लगाई है।
विज्ञापन

कोरोना का एक मरीज मिला, सक्रिय केस हुए दो
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण का एक नया मामला मिला है। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमण के दो सक्रिय केस हो गए। वहीं गनीमत रही कि शनिवार को किसी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को कोरोना संक्रमण की जांच के लिए 1693 सैंपल लैब में भेजे हैं। वहीं जिले के 1483 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित है। जिले में अब एक शहरी और एक ग्रामीण क्षेत्र मानेहरू सीएचसी में केस है। कोरोना संक्रमण से अब तक कुल 652 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैंपलिंग शुरू की है
कोरोना संक्रमण की जांच के वार रूम में भी सैंपलिंग शुरू की गई है। जिले में अब तक 502443 लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज लगाई है, जोकि तय लक्ष्य का 47 फीसदी है। शनिवार को जिले भर में 25 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया है। जिले में फिलहाल वैक्सीन का पर्याप्त भंडार है।
- डॉ. आशीष सांगवान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed