फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Unwanted members are being excluded from family ID, new families are not being found

Bhiwani News: अनचाहे सदस्यों को फैमिली आईडी से कर रहे बाहर, नहीं मिल रहे नए परिवार

Fri, 22 Dec 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 22 Dec 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Unwanted members are being excluded from family ID, new families are not being found
भिवानी।
विज्ञापन

किसी की गलती से परिवार पहचान पत्र में जुड़े अनचाहे सदस्यों को फैमिली आईडी से बाहर किया जा रहा है, लेकिन उन सदस्यों को नए परिवार नहीं मिल रहे हैं। जी हां हम यहां बात कर रहे हैं हरियाणा परिवार पहचान पत्र पोर्टल की। जिस पर हाल ही में अनचाहा सदस्य को हटाए जाने का विकल्प खोला गया है। लेकिन इन सदस्य को फैमिली आईडी से बाहर किए जाने के बाद उनका किसी भी दूसरे परिवार में सदस्य के तौर पर जुड़ाव संभव नहीं है, क्योंकि इसका विकल्प नहीं है। परिवार में नवजात शिशु को जन्म और परिवार में मृत्यु उपरांत सदस्य को हटाने का ही विकल्प मौजूद है। अब दुविधा ये है कि गलती किसी की और भुगत रहा है कोई परिवार। ऐसे मामले मानव सूचना संसाधन विभाग के लिए भी अब सिरदर्द बन गए हैं।
हरियाणा में परिवार पहचान पत्र का डॉटा अपडेट किए जाने के साथ-साथ नए विकल्प खोले और बंद किए जा रहे हैं। अब ताजा मामला अन वांटेड यानी अनचाहे सदस्य को फैमिली आईडी से बाहर किया जा सकता है, लेकिन दुविधा यह है कि इस सदस्य को बाहर किए जाने के बाद कोई नया परिवार नहीं मिलेगा, यानी उसकी न तो अलग से फैमिली आईडी बन पाएगी और न ही उसे किसी दूसरे परिवार में सदस्य के तौर पर जोड़ा जा सकेगा। हालांकि फैमिली आईडी बनवाते समय भी कई अनचाहे सदस्यों को फैमिली आईडी से जोड़ा गया है। जिससे परिवार में सालाना आय का बजट बिगड़ गया है। वहीं परिवार के सदस्यों में आपसी रिश्तों का डाटा भी उथल-पुथल हो गया है। यानी परिवार में खून के रिश्ते के सदस्यों में भी गड़बड़ी की शिकायतें विभाग के समक्ष पहुंचने लगी हैं। संवाद
विज्ञापन


किसी भी परिवार पहचान पत्र में अनचाहा यानी परिवार से बाहर का सदस्य जुड़ा है तो उसे हटाने का विकल्प खोला गया है। जबकि उसे किसी दूसरी फैमिली आईडी से जोड़ने और नई फैमिली आईडी बनाने का कोई विकल्प नहीं है। परिवार में केवल जन्मजात और मृत्यु उपरांत सदस्य जोड़े और हटाए जा सकते हैं। कई परिवारों में अनचाहे सदस्य जुड़े हैं, जिनकी शिकायतों का अब निवारण संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-खुशवंत सिंह, जिला समन्वयक मानव सूचना एवं संसाधन विभाग भिवानी।



ये है प्रदेश में जिला वार परिवार और सदस्यों की स्थिति
जिला- परिवार- सदस्य
अंबाला- 316478- 1219356
भिवानी- 320478- 1244895
चरखी दादरी- 140409- 547835
फरीदाबाद- 567472- 2289296
फतेहाबाद- 264329- 1030739
गुरुग्राम- 460652- 1769466
हिसार- 487646- 1882678
झज्जर- 267353- 1072382
जींद- 341908- 1404516
कैथल- 295219- 1191104
करनाल- 419844- 1651829
कुरुक्षेत्र- 273548- 1066901
महेंद्रगढ़- 255875- 997149
नूंह- 278031- 1456002
पलवल- 289349- 1263126
पंचकूला- 146609- 606911
पानीपत- 345363- 1436731
रेवाड़ी- 253406- 966926
रोहतक- 290832- 1126995
सिरसा- 362588- 1373768
सोनीपत- 392883- 1592901
यमुनानगर- 336436- 1345790
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed