फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   United Kisan Morcha takes out candle march in support of women wrestlers

Bhiwani News: महिला पहलवानों के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च

Mon, 08 May 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 08 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
United Kisan Morcha takes out candle march in support of women wrestlers
खिलाड़ियों के समर्थन में कैंडल मार्च निकलते जनसंगठनों के सदस्य।
भिवानी। संयुक्त किसान मोर्चा के साथ विभिन्न महिला एवं जनसंगठनों के पदाधिकारियों ने रविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवानों के समर्थन में रविवार शाम सात बजे कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन

कैंडल मार्च नेहरू पार्क से आरंभ होकर शहर के हांसी गेट नया बाजार, सराय चौपटा होते हुए घंटाघर से वापस नेहरू पार्क में संपन्न हुआ। कैंडल मार्च को संबोधित करते हुए बलबीर सिंह बजाडु, कमल सिंह प्रधान, कामरेड ओमप्रकाश, नरेश कुमार शर्मा, महेंद्र सिंह प्रजापति ने कहा कि महिला पहलवानों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज होने के बावजूद दिल्ली पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि बेटियों के साथ किसान व जनसंगठनों की बड़ी फौज खड़ी है। उन्हें किसी भी सूरत में अकेला महसूस नहीं होने दिया जाएगा। जनसंगठनों के कैंडल मार्च में काफी संख्या में महिलाओं ने भी भागीदारी निभाई। इस मौके पर कमल प्रधान, कामरेड ओमप्रकाश, अजीत सिंह सांगवान, बृजपाल सिंह परमार सहित अनेक जनसंगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


--------------------
पहलवानों के समर्थन में आए छह संगठन
भिवानी। छोटूराम विचार मंच, युवा शक्ति बदलाव की ओर, किसान चैंबर आफ काॅमर्स, उतरी हरियाणा विकास संगठन व दिल्ली के एक संगठन ने पहलवानों का समर्थन किया है। बीरेंद्र सिंह के साथी संगठन के प्रदेशाध्यक्ष उदयवीर सिंह पूनिया ने कहा कि बृजभूषण पर पहले से 38 मुकदमे दर्ज हैं, अभी पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है, उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए। छोटूराम विचार मंच के राजेंद्र अहलावत ने कहा कि बेटियों ने अपनी ताकत के बलबूते पर देश का व प्रदेश का नाम रोशन किया है। किसान चैम्बर्स आफ काॅमर्स के प्रदेशाध्यक्ष विरेन्द्र किरोड़ी ने कहा देश का किसान आज बहुत दुखी है। युवा शक्ति बदलाव की ओर संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सिवाच ने कहा कि जिस प्रकार से बहनों के साथ रात में पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया गया, वह गलत है। उतरी हरियाणा विकास संगठन के प्रदेशाध्यक्ष शिवनारायण शर्मा ने कहा कि बेटियां किसी जाति की नहीं अपितु देश की बेटी हैं। दिल्ली से आए अशोक ने कहा कि पहलवान किसी प्रदेश की नहीं, देश की बेटी हैं। दिल्ली का आमजन बेटियों के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बामला में किया प्रदर्शन
खरक कलां। अखिल भारतीय किसान सभा के सदस्यों ने रविवार को गांव बामला में खिलाड़ियों के समर्थन में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर इन आरोपियों को बचा रही हैं। जब तक उनकी खिलाड़ी बेटियों को न्याय नहीं मिलेगा तब तक वे चुप नहीं बैठेंगे। इस अवसर पर रामकरण शर्मा, महाबीर सैन, ओमप्रकाश ग्रेवाल, विजय सोनी, सुनील सैन , सोनू धानक, प्रेमसिंह ग्रेवाल उपस्थित रहे।

धनाना में खाप का धरना जारी
मुंढाल कलां। गांव धनाना में सर्व जातीय जाटू खाप 84 का धरना रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता खाप के सदस्य राजकुमार व सतबीर घुसकानी ने की। शहीद भगत सिंह युवा संगठन धनाना के अध्यक्ष अजीत धनाना ने कहा की खाप की ओर से पदक विजेता खिलाड़ियों के समर्थन में चल रहा धरना मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा। सरकार से मांग करते हैं कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है। जल्द ही इसको जेल में डाल दिया जाए। जंतर-मंतर पर खाप का प्रतिनिधिमंडल अपना समर्थन दे चुका है। इस अवसर पर राजबाला धनाना, रामपाल, राजा धनाना, प्रेम धनाना, मोहन सिंह, ममता धनाना, कर्मवीर सिंगल उपस्थित रहे।

सर्व कर्मचारी संघ का 10 मई को प्रदर्शन
भिवानी। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष गिरफ्तारी व पद से बर्खास्त करने की मांग करने को लेकर सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य 10 मई को लघु सचिवालय के सामने प्रदर्शन करेंगे। वे प्रदर्शन कर उपायुक्त को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। यह फैसला सर्व कर्मचारी संघ की संघ कार्यालय में आयोजित जिला कमेटी की मीटिंग में लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रधान सूरजभान जटासरा व संचालन सहदेव रंगा ने किया। राज्य कमेटी से सुखदर्शन सरोहा व रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रत्न जिंदल ने कहा कि सभी विभागों के कर्मचारी 10 मई को प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर राजेश संभ्रवाल, लोकेश, सुमेर आर्य, रजनीश अहलावत, नरेश शर्मा, सुरेंद्र दिनोद, मनदीप सिंह उपस्थित रहे।


पहलवानों में किसान मोर्चा ने रखा सांकेतिक अनशन
भिवानी। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को भगत सिंह चौक पर महिला पहलवानों के समर्थन में सांकेतिक अनशन रखा। मोर्चा संयोजक दलीप सिंह सांगवान, हरपाल सांगवान, अंतर राष्ट्रीय पर्वतारोही रमेश श्योराण व बलबीर सिंह बजाड़ अनशन पर रहे। अनशन को समर्थन देने हरियाणा व्यापार मंडल से पवन बुवानीवाला, पंजाबी सभा से रवि खन्ना, दलित महासभा से सतबीर सिंह दहिया, धर्मपाल रंगा व भूप सिंह जीएम, सैनी सभा से रामकुमार सैनी, सज्जन सिंगला, शुभम शर्मा, कमल प्रधान, कामरेड ओमप्रकाश पहुंचे। मोर्चा संयोजक दलीप सिंह सांगवान ने कहा कि आंदोलनरत बेटियां खुद को अकेला न समझें। प्रत्येक देशवासी उनके समर्थन में खड़ा है। इस अवसर पर ऋषि राम, धर्मपाल बारवास, विनीत, गंगाराम श्योराण, कर्मवीर, राजबीर बोहरा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed