फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Unfortunately, the AAP government formed in Punjab is not fulfilling its responsibility properly: Agriculture Minister

दुर्भाग्य से पंजाब में बनी आप सरकार अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा रही: कृषिमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Unfortunately, the AAP government formed in Punjab is not fulfilling its responsibility properly: Agriculture Minister
कृषिमंत्री जेपी दलाल अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनते हुए। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने तरनतारन में हुए हमले को पंजाब सरकार का फेलियर बताया है। साथ ही पुरानी पेंशन बहाली व फ्री कल्चर को 95 फीसदी आबादी का हक मारना करार दिया। उन्होंने कहा कि वर्षों से देश विरोधी ताकतें पंजाब को दहलाने में लगी हैं। दुर्भाग्य से पंजाब में बनी आप सरकार अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा रही है।
विज्ञापन

कृषि मंत्री जेपी दलाल सोमवार को भिवानी अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में पंजाब के तरनतारन में हुए आतंकी हमले पर पंजाब सरकार को घेरा। उन्होंने कहा केन्द्र सरकार देश विरोधी ताकतों की घटनाओं से चिंतित और सतर्क है। उन्होंने पंजाब के सीएम भगवंत मान से राजनीति से पहले देश की सोच रखने की अपील करते हुए देश विरोधी ताकतों को कुचलने की सलाह दी।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने और कांग्रेस की जगह लेकर भाजपा को टक्कर देने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस खत्म हो चुकी है। कोई न कोई पार्टी उसकी जगह लेगी। उन्होंने कहा हर स्टेट में अलग-अलग क्षेत्रीय दल हैं। अब आप को क्षेत्रीय मानें या राष्ट्रीय के सवाल पर बोले- अभी आप को देश में फैलाव के लिए बहुत समय लगेगा। देश भर में उठ रहे पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर जेपी दलाल ने कहा कि ये फ्री का कल्चर और पेंशन देश की 95 फीसदी आबादी का हक मारती है और विकास के बजट में कमी लाती है। उन्होंने कहा कि अकेली पेंशन से देश नहीं चलता। एक साल बाद फिर से किसान संगठनों के सक्रिय होने पर कहा कि पंजाब में चुनाव हारने वाले संगठन हरियाणा में फिर से अव्यवस्था फैलाना चाहते हैं। जेपी दलाल ने हरियाणा के किसानों को इनसे सावधान रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed