फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Uncle raped 10 year old niece, case registered

Bhiwani News: चाचा ने 10 वर्षीय भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Sat, 10 Aug 2024 06:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 10 Aug 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Uncle raped 10 year old niece, case registered
भिवानी। सिवानी क्षेत्र के एक गांव में एक चाचा ने अपनी 10 वर्षीय भतीजी से दुष्कर्म किया है। सिवानी पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी चाचा के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भिवानी भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिता के चाचा का लड़के ने उसकी नाबालिग बेटी को खेत से लकड़ियां ले जाने के लिए ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता जब घर वापस लौटी तो उसने अपने पिता को आपबीती बताई। उसने बताया कि आरोपी ने इस मामले को घरवालों को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। शिकायत के बाद पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में सिवानी पुलिस थाना प्रभारी सुखबीर जाखड़ ने बताया कि पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने पीड़िता को भिवानी अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा है। जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed