{"_id":"66f1a1e6f3dba08a400514ad","slug":"uncle-killed-his-sleeping-nephew-by-attacking-him-on-the-head-with-a-stick-bhiwani-news-c-21-hsr1027-470713-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: चाचा ने की सिर पर लाठी से हमला कर सो रहे भतीजे की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: चाचा ने की सिर पर लाठी से हमला कर सो रहे भतीजे की हत्या
Mon, 23 Sep 2024 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 23 Sep 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
भिवानी के बिक्रम का फाइल फोटो।
भिवानी। जिले के गांव झरवाई में 13 साल के किशोर की सगे चाचा ने सिर पर लाठी मारकर सोते समय हत्या कर दी। वारदात के बाद खुद ही चाचा ने पुलिस के पास फोन कर दिया और फिर हत्या की वारदात को भी कबूला। पुलिस ने किशोर के शव को लेकर जिला नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया। वहीं इस संंबंध में मृतक के पिता की शिकायत पर हत्या आरोपी चाचा के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे रंजिश का भी पुलिस पता लगाने में जुटी है।
गांव झरवाई निवासी 13 साल का बिक्रम गांव के ही स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था। रविवार को वह अपनी दादी नीम्बो के पास सो रहा था। उसका चाचा 25 वर्षीय सोनू भी वहीं पर सो रहा था। रात को चाचा सोनू ने सो रहे भतीजे बिक्रम के सिर पर लाठी से हमला कर दिया। इसके बाद भी सोनू ने भतीजे पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार अल सुबह चार बजे पुलिस को फोन कर खुद सोनू ने इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात स्थल का मुआयना किया।
पुलिस ने क्राइम आफ सीन टीम को भी बुलाया। वहीं, पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयोग की गई टूटी हुई लाठी को भी कब्जे में ले लिया। मृतक बिक्रम के पिता बलवान की शिकायत पर पुलिस ने चाचा सोनू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं उसे गिरफ्तार कर पुलिस हत्या की वजह और रंजिश जानने में लगी है।
विज्ञापन
गांव झरवाई में 13 साल के किशोर की चाचा द्वारा सिर पर लाठी मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। हत्या की वारदात खुद चाचा ने पुलिस के सामने कबूल की है। उसके पास से हत्या में प्रयोग लाठी भी बरामद हुई है। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। -एसआई वीरेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, सदर पुलिस थाना, भिवानी।