{"_id":"6815034cf28008b5910816f8","slug":"uncle-and-nephew-died-while-returning-after-having-rice-bhiwani-news-c-21-hsr1027-617499-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भात भरकर लौट रहे चाचा-भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भात भरकर लौट रहे चाचा-भतीजे की मौत
Fri, 02 May 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 02 May 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक।
जूई (भिवानी)। तूड़े से लदे ओवरलोड ट्रक की चपेट में आकर वीरवार रात दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर गोलागढ़ के पास कोहाड़ गांव निवासी बाइक सवार चाचा और भतीजे की मौत हो गई। चाचा और भतीजा राजस्थान से भात भरकर लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर वाहनों की कतार लगने के रास्ता जाम हो गया। जूई थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों शवों व ट्रक को कब्जे में लेकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शवों का भिवानी के राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई राकेश ने बताया कि उनका भाई सतीश (34) शादीशुदा था। भाई के दो बच्चे हैं। भाई सतीश और चाचा रिंकू (31) के साथ राजस्थान के डीडवाना में भात भरने के लिए गए थे। वह घर से मोटरसाइकिल से लोहारू रेलवे स्टेशन पहुंचे। मोटरसाइकिल खड़ी करने के बाद ट्रेन से डीडवाना गए।
भात भरने के बाद ट्रेन से लोहारू आए। फिर बाइक लेकर घर आ रहे थे कि रास्ते में वीरवार रात 8.15 बजे के आसपास जूई और गोलागढ़ के बीच पीछे से आ रहा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक चाचा-भतीजा के ऊपर चढ़ गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना जूई थाना पुलिस को दी। जूई थाना प्रभारी संजय कुमार व एएसआई उदय भान मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों शवों को कब्जे में लिया। ट्रक को किनारे करवाने के बाद लगा जाम खुला।
विज्ञापन
चालक के खिलाफ मामला दर्ज
जूई थाना प्रभारी संजय कुमार व दुर्घटना के आईओ एएसआई उदयभान ने बताया कि मृतक के भाई राकेश की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों शवों का राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। ट्रक चालक मौके से फरार है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।