{"_id":"6894fcc4ad63ce424f04b309","slug":"unable-to-afford-her-education-a-father-attacked-his-daughter-with-acid-bhiwani-news-c-21-hsr1033-683164-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पढ़ाई का खर्च उठाने में नाकाम पिता ने बेटी पर किया एसिड अटैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पढ़ाई का खर्च उठाने में नाकाम पिता ने बेटी पर किया एसिड अटैक
Fri, 08 Aug 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। सदर पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पढ़ाई का खर्च उठाने में नाकाम रहने पर शराबी पिता ने 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली अपनी बेटी (17) पर एसिड अटैक करने के बाद उसे घर के आंगन में बने पानी के हौद में डाल दिया। फिर ढक्कन बंद कर उस पर खुद खड़ा हो गया। पड़ोसी ने शोर सुनकर लड़की को पिता के चंगुल से बचाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सदर पुलिस ने इस संबंध में आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जिले के एक गांव में बेटी पर शराबी पिता ने इसी सप्ताह तेजाब डालकर उसकी हत्या की कोशिश की। बेटी की शोर पड़ोस में कहीं सुनाई नहीं पड़े इसलिए घर में टीवी की आवाज भी तेज कर दी। गनीमत रही कि पड़ोसी को लड़की की आवाज सुन गई और वह मौके पर पहुंच गया और आरोपी को हटाकर पानी के हौद से किशोरी को बाहर निकाला।
ग्रामीणों की मदद से किशोरी को पहले जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। रोहतक पीजीआई में किशोरी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।
विज्ञापन
13 साल पहले सड़क हादसे में हो चुकी है पत्नी की मौत
बेटी पर तेजाब डालने के आरोपी की पत्नी की करीब 13 साल पहले एक सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। आरोपी का एक 15 साल का बेटा भी है, जो दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। मंगलवार को ग्रामीणों ने लड़की के साथ हुई वारदात की सूचना सामाजिक कार्यकर्ता सुशील वर्मा को दी थी। इसके बाद इस मामले में पुलिस कार्रवाई हुई।
पढ़ाई के खर्च से बचने के लिए उठाया खौफनाक कदम
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी की काफी पहले मौत हो चुकी है। वह नशे का आदी है। उसके दोनों बच्चे बेटी और बेटा पढ़ाई कर रहे हैं। पढ़ाई का खर्च नहीं झेल पाने के चलते ही उसने बेटी को मारने की कोशिश की।
बैटरी से निकाला था तेजाब
बेटी पर एसिड अटैक का आरोपी कुछ अर्से पहले इन्वर्टर बैटरी का काम करता था। उसे बैटरी के तेजाब की काफी अच्छी समझ थी। उसने घर पर ही अपनी इन्वर्टर की बैटरी से तेजाब बोतल में निकाला था।
थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी पर तेजाब डालने के मामले में आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से तेजाब की खाली बोतल बरामद की गई है, जिसे जांच के लिए लैब भेजा गया है। पीड़ित लड़की के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी दर्ज कराए गए हैं।
-विकास कुमार, एसएचओ, सदर पुलिस थाना भिवानी।