{"_id":"674b51af255a6024f605f91c","slug":"umrawat-players-are-making-their-mark-in-handball-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-126513-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: उमरावत के खिलाड़ी बना रहे हैंडबाल में पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: उमरावत के खिलाड़ी बना रहे हैंडबाल में पहचान
Sat, 30 Nov 2024 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
हैंडबॉल चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ी।
भिवानी। जिले के गांव उमरावत में अभ्यास कर रहे खिलाड़ी हैंडबाल में अपनी पहचान बना रहे हैं। राजकीय हाई स्कूल उमरावत में ग्रामीण बच्चों को खेलों में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से खेल नर्सरी स्थापित की गई है। नर्सरी में सुबह शाम गांव के खिलाड़ी अभ्यास करते हैं।
नर्सरी के खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीत कर जिले व प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। जानकारी के अनुसार खेल नर्सरी में अभ्यास कर रही खिलाड़ी मानसी व कर्ण का चयन छत्तीसगढ़ के महासमुंद में आयोजित हुए 68वें नेशनल स्कूल गेम्स अंडर 14 आवुवर्ग हैंडबाल चैंपियनशिप के लिए किया गया था।
इसमें मानसी ने कांस्य पदक और करण ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा खेल नर्सरी से खिलाड़ी रुमिसा ने स्वर्ण व नीतू ने नेशनल में रजत पदक हासिल कर चुकी है। खिलाड़ी पंकज खेल नर्सरी में अभ्यास कर साई में स्वर्ण पदक जीत चुका है। गांव के खिलाड़ियों ने हैंडबाल स्पर्धाओं में भाग लेकर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक जीत कर अपनी प्रतिभा को उजागर कर चुके हैं।
विज्ञापन
कोच नीरज भारद्वाज, पीटीआई देवराज व प्राचार्य धर्मेंद्र सिंह गिल ने कहा कि आज समय के साथ लड़कियों के प्रति लोगों की सोच में भी अंतर आया है। इसके कारण अभिभावक अपनी लड़कियों को भी खेलों की तरफ आगे बढ़ा रहे हैं। लोगों की बदलती सोच के कारण ही वर्तमान समय में हमारी बेटियां पदक जीत रही हैं। नर्सरी में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर अब नए खिलाड़ी भी खेल से जुड़ रहे हैं।