फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Udaipur City-Mata Vaishno Devi Katra-Udaipur City special train service started

Bhiwani News: उदयपुर सिटी-माता वैष्णो देवी कटरा-उदयपुर सिटी स्पेशल रेल सेवा शुरू

Tue, 24 Sep 2024 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 24 Sep 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Udaipur City-Mata Vaishno Devi Katra-Udaipur City special train service started
भिवानी। रेलवे की ओर से आगामी त्योहारों को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए उदयपुर सिटी-माता वैष्णो देवी कटरा-उदयपुर सिटी स्पेशल रेल सेवा शुरू की है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन संख्या 09603, उदयपुर सिटी-माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल रेल सेवा दो अक्तूबर से 13 नवंबर तक (7 ट्रिप) उदयपुर सिटी से बुधवार को 01.50 बजे रवाना होकर वीरवार को 06.35 बजे माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09604,माता वैष्णो देवी कटरा-उदयपुर सिटी स्पेशल रेल सेवा तीन अक्तूबर से 14 नवंबर तक (7 ट्रिप) माता वैष्णो देवी कटरा से वीरवार को 10.50 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 13.55 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। यह रेल सेवा मार्ग में राणा प्रताप नगर, मावली, चंदेरिया, भीलवाडा, मांडल, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, रींगस, सीकर, नवलगढ, झुंझुनू, चिडावा, सुरजगढ़, लोहारू, सादुलपुर, सिवानी, हिसार, धुरी, लुधियाना, जालंधर कैंट व जम्मूतवी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेल सेवा में 2 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनोमी, 5 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, एक पावर कार व एक गार्ड डिब्बे सहित कुल 21 डब्बे होंगे।
विज्ञापन

--------
उधना-हिसार एवं वड़ोदरा-हिसार एकतरफा स्पेशल ट्रेन आज से शुरू
रेलवे द्वारा उधना-हिसार एवं वडोदरा-हिसार एकतरफा स्पेशल रेल सेवा शुरू की है। ट्रेन संख्या 09037, उधना-हिसार एकतरफा स्पेशल रेल 24 सितंबर मंगलवार को उधना से 22.55 बजे रवाना होकर बुधवार को 21.30 बजे हिसार पहुंचेगी। यह रेल सेवा मार्ग में सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, मारवाड जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, फुलेरा, रींगस, नारनौल, रेवाड़ी व भिवानी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेल सेवा में 15 द्वितीय शयनयान व दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 17 डिब्बे होंगे। ट्रेन संख्या 09137, वडोदरा-हिसार एक तरफा स्पेशल रेल सेवा 25 सितंबर बुधवार को वड़ोदरा से 23.45 बजे रवाना होकर वीरवार को 20.30 बजे हिसार पहुंचेगी। यह रेल सेवा मार्ग में आणंद, अहमदाबाद, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, मारवाड जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, फुलेरा, रींगस, नारनौल, रेवाड़ी व भिवानी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेल सेवा में 10 द्वितीय शयनयान, 6 साधारण श्रेणी व दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed