फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two youths lured a woman passerby and stole jewelry

Bhiwani News: दो युवकों ने राहगीर महिला को झांसे में लेकर गहने किए चोरी

Sun, 02 Mar 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 02 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two youths lured a woman passerby and stole jewelry
भिवानी। शहर के हांसी गेट पर दिनदहाड़े राहगीर महिला से दो युवकों ने झांसे में लेकर उसके गहने चोरी कर लिए। महिला कुछ समझ पाती इससे पहले ही दोनों रफूचक्कर हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाना में दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में कृष्णा कॉलोनी निवासी गीता ने बताया कि 19 फरवरी को वह किसी काम से हांसी गेट पर गई थी। जहां दो युवक पहले से ही घूम रहे थे। जिसमें से एक युवक ने काले चेक की शर्ट पहनी थी और दूसरे लड़के की पीठ पर पीठू बैग था। दोनों ने उसे क्या किया महिला को कुछ समझ नहीं आया। दोनों आरोपियों ने उसके कानों से सोने के टॉप्स, कनोतियां व दो सोने की अंगूठी निकलवा ली और फिर वहां से भाग गए। महिला ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद इसकी शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाना में दी। पुलिस ने इस संबंध में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed