{"_id":"6488ae1ff8d4b8aecf0ea206","slug":"two-youths-bathing-in-johad-died-due-to-drowning-bhiwani-news-c-21-hsr1027-156465-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जोहड़ में नहा रहे दो युवकों की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जोहड़ में नहा रहे दो युवकों की डूबने से मौत
Tue, 13 Jun 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
भिवानी: मृतक बिजेंद्र का फाइल फोटो।
भिवानी। गांव बलियाली में जोहड़ में नहा रहे दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव बलियाली निवासी बिजेंद्र (23) और रामनिवास उर्फ गोलू (23) के रूप में हुई है।
इस बारे में सूचना बवानीखेड़ा थाना पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। बुधवार को शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
गांव के सरपंच सचिन ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे गांव के व्यक्तियों ने स्टेडियम के पास स्थित जोहड़ में चप्पल बहती हुई और जोहड़ के बाहर कपड़े रखे देखे। गांव वालोंं को पता चला कि इस जोहड़ में बिजेंद्र और रामनिवास नहा रहे थे तो ग्रामवासियों ने उनको जोहड़ में तलाश किया, लेकिन करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद भी दोनों के बारे में कुछ पता नहीं लगा। इस बारे में ग्रामीणाें ने डायल 112 को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों को जोहड़ से बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा।
दो बहनों से छीना इकलौता भाई
गांव वासी कुलदीप ने बताया कि बिजेंद्र उर्फ शीलू तीन भाई-बहन थे। बिजेंद्र दो बहनों से छोटा था और भिवानी में काम करके परिवार के पालन पोषण में परिवार की मदद करता था, लेकिन इस घटना ने न सिर्फ पिता से सहारा छीन लिया बल्कि दो बहनों से उनका इकलौता भाई भी छीन लिया। रामनिवास दो भाई थे। रामनिवास अभी पढ़ाई ही कर रहा था और सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहा था। दोनों की मौत से पूरे गांव में दुख की लहर दौड़ गई और परिजनों को जिंदगी भर न भूलने वाला दुख दे गई।
काम पर जाता तो शायद बच जाती जान
युवक सुनील ने बताया कि उसने भिवानी में सोलर प्लेट लगाने का काम कर रखा है। उसके पास करीब सात-आठ व्यक्ति काम करते हैं। उनमें से एक बिजेंद्र भी उसके पास काम करता था। बिजेंद्र प्रतिदिन उसके पास काम के लिए समय से पहुंच जाता था। उसके साथी ने बताया कि मंगलवार को बिजेंद्र घर से काम पर जाने के लिए रोटी लेकर निकला था, लेकिन उसने अपनी रोटी गांव के अन्य साथी को दे दी और कहा कि आज वह काम पर नहीं जा रहा। जब उसे इस घटना के बारे में पता चला तो अफसोस हुआ कि अगर बिजेंद्र काम पर आता तो शायद यह दुखद समाचार न सुनना पड़ता।
ग्रामीणों की जोहड़ को पक्का करने की मांग
गांव बलियाली में सोमवार को भी एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। इसके अगले दिन ही इस घटना ने गांव वालों को झकझोर कर रख दिया। गांव वालों का कहना है कि इस घटना से पहले भी जोहड़ में डूबने से व्यक्तियों की मौत हुई है। ग्रामीणों ने जोहड़ को पक्का करने या फिर आने-जाने के लिए पक्की सीढ़ियां बनाने की मांग की है। ताकि इस प्रकार की घटना पर रोक लगाई जा सके।
जोहड़ में नहा रहे दो युवकों की डूबने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को ग्रामीणाें की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल में पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। शवों का पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा।
- निरीक्षक श्रीभगवान, प्रभारी, बवानीखेड़ा पुलिस थाना।