{"_id":"67e3006953361cfc8d0c166d","slug":"two-women-stole-a-gold-earring-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-131778-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान पर गहने खरीद करने के बहाने दो महिलाओं ने सोने की बाली चोरी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान पर गहने खरीद करने के बहाने दो महिलाओं ने सोने की बाली चोरी की
Wed, 26 Mar 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। शहर के सराय चोपटा क्षेत्र में दिन दहाड़े एक आभूषण व्यापारी के प्रतिष्ठान पर गहने खरीद करने के बहाने से दो महिलाएं आईं। जिन्होंने आभूषण व्यापारी के कर्मचारी का ध्यान भटकाकर सोने की बाली पर हाथ साफ कर डाला। महिलाओं के जाने के बाद आभूषण व्यापारी ने जब आभूषण जांच किए तो सोने की बाली गायब मिली।
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांच के बाद दो महिलाएं गहने चोरी करते हुए दिखाई दी। इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
सराय चौपटा क्षेत्र में विकास ज्वेलर्स के संचालक विकास ने बताया कि मंगलवार शाम को एक अधेड़ महिला के साथ करीब 22 वर्षीय एक शादीशुदा युवती आई। दोनों ने काफी देर तक गहने देखे और इसके बाद वह वहां से चली गईं। गहनों की जांच के बाद पता चला कि करीब ढाई ग्राम वजनी की दो बाली कम हैं।
विज्ञापन
इसके बाद सीसीटीवी कैमरे की जांच के बाद पता चला कि दोनों महिलाओं ने बाली चोरी किए हैं। इस संबंध में आभूषण व्यापारी विकास ने मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस में दी। आभूषण व्यापारी विकास ने बताया कि चोरी हुए गहनों की कीमत करीब 35 से 40 हजार रुपये है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
सज्जनपुर के राजकीय विद्यालय में चोरी
बवानीखेड़ा। गांव सज्जनपुर के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में चोरों ने एक बार फिर से चोरी की घटना को अंजाम दिया और लोहे का कबाड़ सामान चोरी करके ले गए। बीते माह भी इसी स्कूल से हजारों के सामान की चोरी हुई थी।
पुलिस में दी शिकायत में स्कूल मुखिया राकेश कुमार ने बताया कि वह विद्यालय में इंचार्ज है और सोमवार को छुट्टी पश्चात स्कूल बंद करके घर चले गए। मंगलवार को सुबह आकर देखा तो स्कूल के दो ताले टूटे हुए थे। इसमें एक कमरे में राशन बनाने का पीतल का बड़ा पतीला व लोहे के पुराने बैंच का सामन चोरी मिला। हालांकि 24 फरवरी को भी इसी विद्यालय में चोरी हुई थी। इसमें कंप्यूटर सहित अन्य कीमती सामान चोरी हो गया था। सोमवार को हुई चोरी की शिकायत पुलिस में दी गई। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मामला की गहनता से जांच की जाएगी।