{"_id":"625b1aaa5c79bb15d069c6a8","slug":"two-towers-will-be-installed-on-nimdiwali-power-grid-to-make-alternative-to-bbmb-premnagar-after-that-there-will-be-relief-from-power-cut-bhiwani-news-hsr6292858155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएमबी प्रेमनगर का विकल्प बनाने के लिए नीमड़ीवाली पावरग्रिड पर लगाए जाएंगे दो टावर, इसके बाद बिजली कट से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएमबी प्रेमनगर का विकल्प बनाने के लिए नीमड़ीवाली पावरग्रिड पर लगाए जाएंगे दो टावर, इसके बाद बिजली कट से मिलेगी राहत
विज्ञापन
पावर सब स्टेशन में रखा ट्रांसफार्मर। संवाद
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय वर्मा
भिवानी। पूरा प्रदेश बिजली संकट के दौर से गुजर रहा है। वहीं, भिवानी में बिजली व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी है। अब प्रेमनगर के भांखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड (बीबीएमबी) के बाद नीमड़ीवाली के पावरग्रिड से भी भिवानी शहर व आसपास के ग्रामीण इलाकों को बिजली आपूर्ति जल्द मिलना शुरू हो जाएगी। इसके लिए 220 केवी पर डबल सर्किट सिस्टम को चालू करने के लिए रविवार से काम शुरू होगा। इसके चलते रविवार और सोमवार को भिवानी शहर और आसपास के ग्रामीण इलाके में लंबे बिजली कट झेलने पड़ सकते हैं। बिजली निगम के अधिकारियों ने दो दिन तक लगने वाले लंबे कटों के दौरान लोगों से संयम बरतने की अपील की है।
भिवानी सर्कल में करीब साढ़े चार लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। इसके अलावा भिवानी शहर व आसपास के ग्रामीण फीडरों पर करीब डेढ़ लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता जुड़े हैं। शहरी फीडरों पर चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति का प्रावधान है। इसके अलावा उद्योगों और जगमग योजना से जुड़े गांव भी चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति के हकदार हैं। इसके बावजूद इनदिनों तपिश भरी गर्मी में ग्रामीण और शहरी फीडर भारी बिजली कटौती की मार झेल रहे हैं। ऐसे में उद्योगों का भी बुरा हाल है।
220 केवी पावर स्टेशन से ये सब स्टेशन हो रहे संचालित
गांव बापोड़ा स्थित 220 केवी पावर स्टेशन से शहर के पुराना 132केवी पावर सब स्टेशन, औद्योगिक सेक्टर स्थित 132केवी पावर सब स्टेशन, हुडा सेक्टर स्थित 132केवी पावर सब स्टेशन, बापोड़ा का 132केवी पावर सब स्टेशन, गांव हालुवास स्थित 132केवी पावर सब स्टेशन संचालित किया जा रहा है। इन सभी 132केवी पावर सब स्टेशनों से दर्जनों 33 केवी पावर सब स्टेशन भी जुड़े हैं, जिन्हें बिजली आपूर्ति दी जा रही है। 33 केवी पावर सब स्टेशनों से ही शहर व आसपास के ग्रामीण फीडरों का संचालन हो रहा है। अगर 220 केवी पावर स्टेशन फेल होता है तो इससे पूरा भिवानी शहर ब्लैकआउट होने के साथ-साथ तोशाम व बवानीखेड़ा तक की बिजली आपूर्ति पर इसका बुरा असर पड़ता है।
विज्ञापन
नीमड़ीवाली में किसानों ने किया था टावर लगाने का विरोध
नीमड़ीवाली में कुछ किसानों ने अपने खेतों में टावर खड़े किए जाने का भी विरोध किया था। किसान टावर लगाने में उचित मुआवजे की मांग पर अड़े थे। ये गतिरोध कई महीनों तक बना रहा लेकिन ट्रांसमिशन लाइनों के टावर लगाने का काम विरोध के बावजूद धीमी गति से चलता रहा। इस लाइन में सभी टावर लग चुके हैं, जबकि दो टावरों के लगने के बाद पावर ग्रिड और पावर स्टेशन आपस में जुड़ जाएगा। इसके बाद भिवानी में बिजली व्यवस्था और सुदृढ़ हो जाएगी।
48 घंटे चलेगा काम
220केवी पावर स्टेशन पर नए टावर के लगाए जाने के कार्य की वजह से रविवार सुबह छह बजे से लेकर सोमवार शाम छह बजे तक यानी 48 घंटे तक काम चलेगा। इस दौरान तोशाम के ईशरवाल स्थित 220केवी पावर सब स्टेशन से भिवानी के 132केवी पावर सब स्टेशनों को वैकल्पिक बिजली आपूर्ति दी जाएगी। इस बीच बापोड़ा के पावर स्टेशन को नीमड़ीवाली पावर ग्रिड से जोड़ने का काम चलेगा, जिसके बाद बापोड़ा पावर स्टेशन डबल सर्किट हो जाएगा।
उद्योगों पर गहराएगा और बिजली संकट
पहले से ही बिजली का भारी संकट झेल रहे भिवानी के उद्योगों पर रविवार और सोमवार अधिक भारी होंगे, क्योंकि इन दो दिनों में भिवानी के औद्योगिक सेक्टर के उद्योगों को भारी बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। घरेलू व व्यवसायी उपभोक्ताओं को भी लंबे कट झेलने पड़ेंगे। इसी के साथ उद्योगों में बिजली की वजह से उत्पादन पर भी बुरा असर पड़ सकता है। डबल सर्किट करने के दौरान भिवानी शहर और आसपास के गांवों के अलावा तोशाम, बवानीखेड़ा, कैरू, लोहारू और बाढड़ा क्षेत्र की बिजली प्रभावित रहेगी।
ये होगा काम
बापोड़ा का 220 केवी पावर सब स्टेशन गांव प्रेमनगर के भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड से संचालित हो रहा है। फिलहाल बापोड़ा पावर स्टेशन पर बिजली आपूर्ति का एकल स्रोत है। भिवानी के ही गांव नीमड़ीवाली में 765 केवी का पावर ग्रिड लगा हुआ है। नीमड़ीवाली के पावर ग्रिड से भी बापोड़ा पावर स्टेशन को बिजली आपूर्ति का नया सर्किट तैयार किया गया है। इसके लिए करीब साढ़े 14 किलोमीटर लंबी बिजली लाइन खड़ी की जा चुकी है। केवल दो टावर लगाना बाकी है। इनके लगने के बाद बापोड़ा का पावर स्टेशन नीमड़ीवाली के पावर ग्रिड से जुड़ जाएगा, जिसके बाद भिवानी में बिजली की कोई कमी नहीं रहेगी और बीबीएमबी में कोई दिक्कत भी आती है तो पावर ग्रिड से बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से लोगों को मिलती रहेगी। (संवाद)
शाम छह से रात आठ बजे के बीच बाधित होगी बिजली बाधित
बापोड़ा के 220 केवी पावर स्टेशन को नीमड़ीवाली के पावर ग्रिड से जोड़ने के लिए दो टावर लगाए जाएंगे। करीब साढ़े 14 किलोमीटर लंबी बिजली लाइन पावर स्टेशन तक आएगी। इस लाइन के बीच 69 टावर लगेंगे। 67 टावर खड़े हो चुके हैं, मात्र दो टावर लगाना बाकी है। इस कार्य के बीच भिवानी शहर को बिजली आपूर्ति देने वाले सभी 132 केवी पावर स्टेशनों को तोशाम के ईशरवाल 220 केवी पावर स्टेशन से संचालित किया जाएगा। इस कार्य के दौरान रविवार और सोमवार को शाम छह से रात आठ बजे के बीच बिजली बाधित होने की समस्या बनेगी। यह काम लोगों की सुविधा के लिए हो रहा है। इसलिए लोगों से अपील है कि दो दिन लगने वाले कट के दौरान संयम बनाए रखें।
-विशाल शर्मा, कार्यकारी अभियंता, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम।