{"_id":"64d51b18a9ce3c5c50022ad6","slug":"two-suspected-dengue-patients-found-in-the-city-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-3561-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: शहर में डेंगू के दो आशंकित मरीज और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: शहर में डेंगू के दो आशंकित मरीज और मिले
Thu, 10 Aug 2023 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 10 Aug 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
शहर में डेंगू के दो आशंकित मरीज और मिले
भिवानी। भिवानी जिले में बारिश के बाद डेंगू का डंक लगातार सेहत पर प्रहार कर रहा है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने शहर में दो डेंगू आशंकित मरीजों की पुष्टि की है। इनमें एक डेंगू संभावित मरीज शहर के विकास नगर कॉलोनी और दूसरा डेंगू संभावित मरीज रेस्ट हाउस के अंदर पीडब्ल्यूडी विभाग की कर्मचारी रिहायशी कॉलोनी में मिला है।
दोनों ही जगहों पर स्वास्थ्य विभाग ने एंटी लारवा एक्टिविटी कराने के बाद फोगिंग भी करा दी है। एक डेंगू मरीज नागरिक अस्पताल के स्पेशल वार्ड नंबर नौ में उपचाराधीन है। भिवानी जिले में डेंगू का संक्रमण का खतरा बना है। भिवानी में अब तक डेंगू संभावित चार मरीज मिल चुके हैं। इनमें दो मरीजों की रिपोर्ट बुधवार देर रात को आई है। जबकि दो डेंगू संभावित मरीज पहले ही सामने आ चुके हैं। दोनों मरीज शहरी दायरे की कॉलोनियों में मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने परिजनों के खून के नमूनों की जांच भी की है। वहीं मलेरिया का भी एक केस अब तक सामने आ चुका है। सिविल सर्जन डॉ रघुवीर शांडिल्य ने कहा कि बारिश के बाद पानी का ठहराव न होने दें। अपने आसपास के वातावरण को साफ सुथरा रखें वहीं बुखार आने पर तुरंत जांच कराए। डेंगू व मलेरिया संभावित मरीजों के लिए नागरिक अस्पताल में भी स्पेशल वार्ड बनाया हुआ है।