फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two positive cases of dengue found in Badesara and Dinod, figure reaches 169

Bhiwani News: बड़ेसरा और दिनोद में डेंगू के दो पॉजिटिव मिले, 169 तक पहुंचा आंकड़ा

Wed, 04 Dec 2024 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 04 Dec 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Two positive cases of dengue found in Badesara and Dinod, figure reaches 169
पानी के सकोरे में मच्छरों के लारवा की जांच करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। 
भिवानी। बड़ेसरा और दिनोद गांव में बुधवार को डेंगू के दो मरीज मिले। अब तक जिले में डेंगू के 169 केस सामने आ चुके हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी घर-घर बुखार पीड़ितों की जांच में जुटी है। हालांकि ग्रामीण और शहरी दायरे में फॉगिंग का काम भी चल रहा है बावजूद इसके डेंगू का डंक अब भी नहीं थम रहा है।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों में डेंगू के पांच नए मरीज सामने आ चुके हैं। शहरी और ग्रामीण दायरे में लगातार मिल रहे डेंगू पॉजिटिव केस से स्वास्थ्य विभाग भी लगातार उन इलाकों की मॉनिटरिंग करा रहा है। हालांकि मौसम बदलाव के बाद भी डेंगू का प्रभाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बुधवार को पॉजिटिव केस मिलने के बाद एंटी लारवा एक्टिविटी चलाई और पानी भंडारण की जगहों पर पहुंचकर उनकी जांच की। इस दौरान कई घरों के अंदर मच्छर का लारवा भी मिला, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नोटिस थमाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू पॉजिटिव मिल रहे मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। डेंगू की सरकारी अस्पताल में निशुल्क जांच की व्यवस्था है। जबकि निजी लैब में भी निर्धारित शुल्क पर ही इसकी जांच की जा सकती है।
- डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article