फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two people died in Bhiwani district.

Bhiwani News: खरक रेलवे स्टेशन पर मिला लावारिस शव

Sat, 29 Jun 2024 05:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 29 Jun 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Two people died in Bhiwani district.
भिवानी। भिवानी-रोहतक रेल मार्ग पर खरक रेलवे स्टेशन पर लावारिस व्यक्ति का शव मिला है। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के लिए आसपास पूछताछ की। इसके बाद शव जिला नागरिक अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि खरक रेलवे स्टेशन पर 52 वर्षीय एक व्यक्ति का शव पड़ा है। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक के दाहिने हाथ पर सुरमे से हनुमान की तस्वीर श्रीराम कृष्ण अंकित है। वह सफेद रंग की चेकदार शर्ट मेहंदी रंग की लोअर, काली हवाई चप्पल पहने हुए था। उन्होंने बताया कि शिनाख्त के लिए शव जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में 72 घंटे तक रखवाया गया है। अगर किसी को कोई जानकारी मिले तो वह चौकी जीआरपी भिवानी में मोबाइल नंबर 9466489242 सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन


करंट लगने से महिला की मौत

बहल। बिजली की घरेलू मोटर चलाते समय करंट लगने से हसान गांव निवासी महिला की मौत हो गई।
बहल थाना क्षेत्र के हसान गांव निवासी शर्मिला घर में पानी की मोटर चला रही थी। बारिश की वजह से मोटर के स्टार्टर में करंट था। इसलिए शर्मिला ने जैसे ही मोटर के स्टार्टर को दबाया तो उन्हें जोर से करंट लगा। इस दौरान छिटकने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका एक बेटा और एक बेटी है। उनके पति खेतीबाड़ी करते हैं। भिवानी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed