फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two people died in a road accident while returning from the rally

Bhiwani News: रैली से लौटते समय सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

Thu, 03 Oct 2024 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 03 Oct 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Two people died in a road accident while returning from the rally
ढिगावा मंडी में सड़क हादसे में लोगों के सड़क के बीच पड़े शव लोगों की लगी भीड़। 
ढिगावा मंडी। बहल में रैली से आते समय ढिगावा-मनफरा मार्ग पर बीडीएम स्कूल के पास आल्टो व बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना लोहारू पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और उन्हें लोहारू अस्पताल लेकर पहुंची, जहां शुक्रवार सुबह दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

बाइक सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान भरत सिंह (33) और सुरेश (55) निवासी ढिगावा मंडी के रूप में हुई है। सूचना पाकर डायल 112 व लोहारू पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क हादसे के संबंध में मृतकों के परिजनों को भी सूचना दी गई। परिजनों के पहुंचने के बाद दोनों शवों को लोहारू अस्पताल में रखवाया गया है। वहीं दोनों शवों का शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम होगा। पुलिस इस संबंध में गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed