{"_id":"69d69add37adfc68d702c352","slug":"two-people-arrested-for-stealing-batteries-from-a-tower-to-pay-bike-installments-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-149340-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बाइक की किस्त भरने के लिए टावर से चुराई बैटरियां, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बाइक की किस्त भरने के लिए टावर से चुराई बैटरियां, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खरक (भिवानी) । बाइक की किस्त भरने के लिए टावर से बैटरियां चोरी करने के मामले में थाना सदर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में अंकित निवासी गांव खाचरोली, जिला झज्जर और अरविंद निवासी गांव बलाली, जिला चरखी दादरी शामिल हैं।
आरएस सिक्योरिटी कंपनी के सुपरवाइजर ने शिकायत में पुलिस को बताया कि इंडस कंपनी का एक टावर गांव खरक कलां में स्थित है जहां 29 मार्च को अज्ञात व्यक्तियों ने कमरे का ताला तोड़कर 24 बैटरियां चोरी कर ली थीं। मामले की जांच के दौरान पुलिस चौकी खरक कलां के जांच अधिकारी राकेश कुमार ने सोमवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मोटरसाइकिल की किस्त भरने के लिए बैटरियां चोरी की थीं। आरोपी अंकित छात्र है, जबकि अरविंद खेती-बाड़ी का कार्य करता है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।