फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two notorious criminals arrested after encounter, hit a bike grill while escaping, both legs broken

Bhiwani News: मुठभेड़ के बाद दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, भागते समय बाइक ग्रिल से टकराई, दोनों की टांगें टूटीं

Fri, 13 Mar 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 13 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Two notorious criminals arrested after encounter, hit a bike grill while escaping, both legs broken
​भिवानी में पकड़े गए आरोपियों के साथ पुलिस। संवाद
भिवानी। सीआईए द्वितीय भिवानी की टीम ने पड़ोसी जिलों के साथ राजस्थान तक हत्या, डकैती व लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो कुख्यात बदमाशों को वीरवार रात दस बजे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखकर भागने के दौरान आरोपियों की बाइक सड़क किनारे ग्रिल से टकरा गई जिससे दोनों की टांगें टूट गईं। घायल अवस्था में उन्हें जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए द्वितीय के हत्थे चढ़े चरखी दादरी जिले के डोहकी गांव निवासी जोनी उर्फ संजू और अंकित उर्फ भुंडा महज 25 साल के हैं लेकिन इनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बदमाश जोनी पर चरखी दादरी के अलावा भिवानी, हिसार और राजस्थान में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती व चोरी की 25 प्राथमिकी दर्ज हैं जबकि अंकित पर हत्या के प्रयास सहित दो प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन

डीएसपी अनूप कुमार ने बताया कि सीआईए द्वितीय पुलिस को वीरवार रात सूचना मिली थी कि तोशाम बाईपास पर नहर के साथ देवसर रोड पर बाइक सवार दो बदमाश मुंह ढककर बैठे हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। सूचना मिलते ही सीआईए द्वितीय इंचार्ज विशेष कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख दोनों बदमाश बाइक दौड़ाकर भागने लगे। इसी दौरान उनकी बाइक सड़क किनारे नहर की ग्रील से टकरा गई जिससे दोनों की टांगें टूट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने जोनी के पास से एक देसी पिस्तौल व एक कारतूस बरामद किया है जबकि दो कारतूस अंकित से बरामद किए गए हैं। दोनों के खिलाफ शहर थाना पुलिस भिवानी में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी जोनी पर चोरी, हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम व लड़ाई-झगड़े के मामले भिवानी, हांसी, हिसार, रोहतक, चरखी दादरी तथा राजस्थान में दर्ज हैं। वहीं आरोपी अंकित पर जिला दादरी में हत्या के प्रयास की एक प्राथमिकी दर्ज है। दोनों आरोपी फिलहाल जमानत पर थे। पूछताछ में आरोपियों ने यह भी खुलासा किया है कि 28 फरवरी की रात थाना तोशाम क्षेत्र के गांव ढाणी माहू में उन्होंने घर में घुसकर पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।


वर्सन :::
जिले में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सभी थाना प्रबंधकों व अपराध इकाई प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। -सुमित कुमार, पुलिस अधीक्षक, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed