फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two moneylenders arrested for extortion, several notes and cheques recovered

Bhiwani News: जबरन वसूली करने के आरोप में दो सूदखोर गिरफ्तार, कई परनोट और चेक बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Two moneylenders arrested for extortion, several notes and cheques recovered
लोहारू। थाना लोहारू पुलिस ने जबरन वसूली करने के मामले में रविवार को दो सूदखोरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजेंद्र और प्रदीप दोनों सतनाली के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया था जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता राजेश निवासी सोहांसड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अक्तूबर 2018 में आरोपियों से पांच लाख रुपये उधार लिए थे। इसके बदले में आरोपियों ने पंजाब नेशनल बैंक के कुछ खाली चेक और कई खाली परनोटों पर उसके हस्ताक्षर करवा लिए थे। राजेश ने आरोप लगाया कि पूरी रकम लौटाने के बावजूद भी आरोपी उसे बार-बार धमकाते रहे और अधिक पैसे की जबरन मांग करते रहे।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार सूदखोर उसे धमकी देते थे कि यदि उसने और पैसे नहीं दिए तो वे उन्हीं परनोटों और चेकों के आधार पर उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना लोहारू के जांच अधिकारी रोहतास ने बताया कि रविवार को दोनों आरोपियों को सतनाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। सोमवार को उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस ने आरोपी राजेंद्र से पांच परनोट और एक चेक जबकि आरोपी प्रदीप से एक खाता रजिस्टर बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि दोनों आरोपियों ने और किन लोगों से इस तरह की जबरन वसूली की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed