{"_id":"660c56781a429b75b70f5f14","slug":"two-miscreants-riding-a-bike-robbed-rs-15000-from-a-clerk-at-a-junk-shop-stabbed-him-when-he-was-stopped-while-running-away-bhiwani-news-c-21-hsr1027-353436-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बाइक सवार दो बदमाशों ने कबाड़ी की दुकान पर कारिंदे से की 15 हजार की लूट, भागते समय रोका तो घोंप दिया चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बाइक सवार दो बदमाशों ने कबाड़ी की दुकान पर कारिंदे से की 15 हजार की लूट, भागते समय रोका तो घोंप दिया चाकू
Wed, 03 Apr 2024 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 03 Apr 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
हमले में घायल रविंद्र।
भिवानी। शहर के सरकुलर रोड बावड़ीगेट क्षेत्र में दिनदहाड़े मंगलवार सुबह करीब सवा आठ बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने कबाड़ी की दुकान पर काम करने वाले कारिंदे से लूट की वारदात कर दी। आरोपी जब बाइक पर नकदी और फोन लूटकर भागने लगे तो पीड़ित व्यक्ति ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की, इसी दौरान बदमाशों ने उसकी कमर में चाकू घोंप दिया। व्यक्ति के चिल्लाने के बाइक पर भाग रहे बदमाशों में एक नीचे गिर गया। इसे भीड़ ने काबू कर धुनाई कर डाली और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही जैन पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। वहीं शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में लूट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया।
शहर के सराय चौपटा खटीकान मोहल्ला निवासी राजेंद्र ने बताया कि वे चार भाई थे, दो भाइयों की मौत हो चुकी है। उसका छोटा भाई 40 वर्षीय रवींद्र बावड़ीगेट स्थित कबाड़ी की दुकान पर काम करता है। मंगलवार सुबह करीब सवा आठ बजे उसका भाई रवींद्र जब दुकान पर था तो इसी दौरान बाइक पर दो बदमाश उसके पास आए बाइक पर बैठे एक बदमाश ने उससे हिसार जाने का रास्ता पूछा, उसने रास्ता बता दिया। इसके बाद पीछे बैठे युवक ने पीने का पानी मांगा।
जब रवींद्र पानी लाने दुकान के अंदर आया तो बदमाशों ने दुकान में घुसते ही रवींद्र को चाकू दिखाते हुए कहा कि जो भी सामान है, सब निकाल दे। इस पर उसने सारे पैसे जो कि 15 हजार रुपये व मोबाइल फोन भी बदमाशों ने छीन लिया। उसके बाद एक बदमाश बाइक पर जाकर बैठ गया और दूसरा बदमाश जब दुकान से बाहर जाने लगा तो रवींद्र ने पीछे से उस पर कुछ चीज फेंक कर मारी। इससे वह बदमाश नीचे गिर गया। जब बाइक पर बैठे बदमाश के पास रवींद्र पहुंचा तो उसने पेट में चाकू घोंप दी और बाइक सवार बदमाश अपने साथी को वहीं छोड़ फरार हो गया। तभी पास की सिंगीकाट बस्ती के लोगों ने रवींद्र को संभाला व एक बदमाश को भी बस्ती के लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। रवींद्र को घायल अवस्था में जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया वहीं मामले की सूचना मिलते ही जैन पुलिस चौकी के इंचार्ज पीएसआई पवन कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
काबू किए बदमाश की मोहनगढ़ उचाना निवासी माइकल के रूप में हुई पहचान
जैन पुलिस चौकी के हवाले किए गए बदमाश की उचाना जिला जींद के गांव मोहनगढ़ निवासी माइकल के रूप में पहचान हुई है। पुलिस ने उसके व उसके एक साथी के खिलाफ लूट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अब लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में बदमाशों से गहन पूछताछ कर और भी अनसुलझे मामलों को सुलझाने की कोशिश में लगी है। वहीं पुलिस उसके दूसरे साथी की भी तलाश में जुट गई है।
कबाड़ी की दुकान पर काम करने वाले घायल रवींद्र के बयान दर्ज किए गए हैं। इस संबंध में शहर थाना पुलिस ने लूट की संबंधित धाराओं के तहत दो बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर उसका रिमांड हासिल कर पूछताछ करेगी, जल्द ही उसके दूसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-पीएसआई पवन कुमार इंचार्ज जैन पुलिस चौकी भिवानी।