फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two lakh rupees found in bike Bhiwani police ASI returned it

ईमानदारी जिंदा है: दो लाख रुपये देख नहीं डोला मन... हरियाणा पुलिस के ASI को आप भी करेंगे सैल्यूट, Video

Tue, 04 Mar 2025 08:48 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 04 Mar 2025 08:48 PM IST
सार

ईमानदारी जिंदा है... हरियाणा के भिवानी में पुलिस विभाग में एएसआई ने ईमानदारी दिखाते हुए बिजली कर्मचारी के दो लाख रुपये सही सलामत उसे लौटा दिया। 

विज्ञापन
Two lakh rupees found in bike Bhiwani police ASI returned it
रुपये लौटाते एएसआई विजय कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में पुलिस की ईमानदारी देख हर कोई तारीफ कर रहा है। यहां सड़क हादसे में घायल बिजली विभाग के कर्मचारी की बाइक के थैले में दो लाख रुपये मिले, जिसे एएसआई ने अस्पताल पहुंचकर घायल की पत्नी को सौंप दिया। वाक्या मंगलवार दोपहर का है। जहां भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर गांव जीताखेड़ी के समीप एक बाइक चालक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने की सूचना बवानीखेड़ा पुलिस थाना में मिली थी। इस पर बवानीखेड़ा पुलिस थाना में जांच अधिकारी एएसआई विजय कुमार मौके पर पहुंचे थे। 
विज्ञापन


मौके पर घायल कर्मचारी तो नहीं मिला, लेकिन घटना स्थल पर उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी। जिसकी जांच की तो उसके थैले में एक कपड़े के थैले और उसके अंदर पॉलीथिन के अंदर दो लाख रुपये कैश था। पांच-पांच सौ के चार बंडलों को एएसआई विजय ने बाहर निकाला देखा। इसके बाद पता चला कि घायल को एंबुलेंस से हांसी के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है। इसके बाद एएसआई विजय हांसी के उस निजी अस्पताल में पहुंचा जहां घायल को दाखिल कराया गया था। 
विज्ञापन




प्रारंभिक जांच में पता चला कि गांव मुंढाल कलां निवासी 46 वर्षीय राजेंद्र बिजली निगम में कर्मचारी है। वह बाइक पर बवानीखेड़ा जा रहा था कि इसी दौरान ये हादसा हो गया। राजेंद्र बयान देने की हालत में नहीं था। ऐसे में वहां उसकी पत्नी संतोष व अन्य परिजन मौजूद थे। जिन्हें विजय कुमार ने बताया कि हादसा स्थल पर उसे क्षतिग्रस्त बाइक के थैले से दो लाख रुपये कैश मिला है। ये पैसे एएसआई विजय ने राजेंद्र की पत्नी संतोष को सौंप दिए। पुलिस कर्मचारी की ईमानदारी देखकर परिजनों ने सराहना की। वहीं ऐसे पुलिस कर्मचारी को पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा प्रोत्साहित किए जाने की भी गुजारिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ने की तारीफ
तोशाम पुलिस थाना डीएसपी दलीप कुमार का कहना है कि पुलिस का दायित्व सेवा सुरक्षा और सहयोग करना है। प्रत्येक पुलिस कर्मचारी को अपने फर्ज के प्रति हमेशा सजग रहकर कार्य करना होता है। बवानीखेड़ा पुलिस थाना में एएसआई विजय कुमार ने हादसा स्थल पर पहुंचकर जांच की बल्कि पीड़ित की दो लाख रुपये की नकद राशि को भी सुरक्षित वारिसों तक पहुंचाकर सराहनीय कार्य किया है। हमें ऐसे कर्मचारियों पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed