फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two Gotskr arrest

दो गोतस्कर पकडे़, जमकर हुआ हंगामा

Sun, 28 Sep 2014 12:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी Updated Sun, 28 Sep 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन

बडे़सरा गांव में शनिवार रात ग्रामीणों ने बैलों को ले जा रहे दो

विज्ञापन
युवकों को दबोच लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि ये गोतस्कर हैं और बैलों को गोकसी के लिए ले जा रहे थे। इनके पास करीब 15 बैल है। सूचना पर महम और बवानीखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
घटना शनिवार रात करीब साढे़ नौ बजे की है। बडे़सरा गांव के मुख्य मार्ग पर दो युवक करीब 15 बैलों को लिए हुए थे। इसी दौरान ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई। इसके बाद खासी संख्या में ग्रामीण वहां उमड़ पडे़ और दोनों युवकों को दबोच लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर दोनों से पूछताछ की तो दोनों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी के रूप में हुई। युवकों का कहना था कि वे बैल खरीदकर लाए हैं। ग्रामीण बलजीत, जयप्रकाश ने बताया कि ये गोकशी के लिए ले जा रहे थे और यहां गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। मामले में बवानीखेड़ा एसएचओ अजीत सिंह ने बताया कि उनके पास गोतस्कर पकडे़ जाने की सूचना आई है। अभी जांच की जाएगी कि ये सहीं में गोतस्कर हैं या कोई और। बैल कहां से लाए हैं इसकी भी जांच होगी। पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed