{"_id":"654d10bc2bc3b7468001f4c8","slug":"two-employees-accused-of-waiving-electricity-bill-by-forging-signatures-of-corporation-officials-and-issuing-fake-letters-arrested-bhiwani-news-c-21-hsr1027-257289-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: निगम अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर और फर्जी पत्र जारी कर बिजली बिल माफ करने के आरोपी दो कर्मचारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: निगम अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर और फर्जी पत्र जारी कर बिजली बिल माफ करने के आरोपी दो कर्मचारी गिरफ्तार
विज्ञापन
बहल (भिवानी)। बहल सब डिविजन में निगम अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर और फर्जी पत्र के आधार पर बिजली बिल माफी कर सरकार को चूना लगाए जाने के मामले में बहल पुलिस ने निगम के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला कर्मचारी भी शामिल है। दोनों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी निगम कर्मचारी को रिमांड पर हासिल किया है, वहीं महिला पुलिस कर्मचारी को जेल भेजा दिया गया है।
बहल पुलिस थाना में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के एसआई राजबीर सिंह की शिकायत पर उपभोक्ता के साथ मिलीभगत कर निगम को वित्तीय हानि पहुंचाने का केस दर्ज किया था। शिकायत में बताया गया था कि रिकाॅर्ड की जांच में पाया गया था कि बिजली निगम की बहल सब डिविजन में नारायण प्रकाश एसडीओ, दिनेश कुमार सीए, सुनील कुमारी एसडीसी क्लर्क, राजकुमार डीसी रेट कंज्यूमर क्लर्क कार्यरत थे। जांच में तत्कालीन एसडीओ दिनेश कुमार, राम अवतार मीटर रीडर को शामिल कर बयान दर्ज किए तो नारायण प्रकाश एसडीओ ने सब डिविजन बहल में कार्यरत रहने के दौरान राजकुमार डीसी रेट कर्मचारी को कंज्यूमर क्लर्क, एसडीसी व कैशियर के साथ अटैच किया था।
बहल की महेश्वरी सभा के बिल 1,31,830 की राशि को उपभोक्ता से मिलीभगत कर अधिकारी के फर्जी पत्र और हस्ताक्षर के जरिये गलत तरीके से माफ कर डाले। इसमें क्लर्क सुनील कुमारी व डाटा ऑपरेटर राजकुमार भी शामिल थे। माफ किए गए रुपयों को संड्री रजिस्टर में गुम दिखाया गया। इस संबंध में 26 मई 2022 को रोजनामचा दर्ज कराई गई। संड्री रजिस्टर में ही एसडीओ के चार्ज माफी के लिए रपट हस्ताक्षर होते हैं। इस दौरान संड्री रजिस्टर में इंद्राज दिनेश कुमार सीए, सुनील कुमारी क्लर्क व राजकुमार डीसी रेट क्लर्क द्वारा की जाती थी। 14 मार्च 2022 को महेश्वरी सभा बहल के बिल के अतिरिक्त 155 उपभोक्ताओं के बिल चार्ज, माफी के लिए भेजे गए थे। इसमें भी आरोपी फर्म के 1,31,830 रुपये की राशि फिर से माफ करने के लिए भेजा गया। जिसमें तत्कालीन एसडीओ दिनेश कुमार के हस्ताक्षर न होकर पूर्व एसडीओ नारायण प्रकाश के हस्ताक्षर थे, जबकि उस समय नारायण प्रकाश एसडीओ के पास सब डिविजन बहल का कोई एडिशनल चार्ज भी नहीं था। कार्यकारी अभियंता आरएपीडीआरपी हिसार को डिस्पैच रजिस्टर का झूठा नंबर लगाकर पत्र मेल किया गया। उस दौरान कंप्यूटर पर सुनील कुमारी व राजकुमार क्लर्क डीसी रेट कार्यरत थे। उनके द्वारा ही पत्र एडीओ की मेल से भेजा गया था। इस संबंध में बहल पुलिस ने सीएम फ्लाइंग की शिकायत पर केस दर्ज किया था। इसी मामले में क्लर्क दिनेश कुमार और महिला क्लर्क सुनील कुमारी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की शिकायत पर दर्ज किए गए केस में बहल सब डिविजन के क्लर्क दिनेश कुमार और महिला क्लर्क सुनील कुमारी को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से दिनेश का एक दिन का रिमांड हासिल किया है। वहीं सुनील कुमारी को जेल भेजा गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
-सुमित श्योराण, एसएचओ, बहल पुलिस थाना।