फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two dumpers filled with illegal mining material were seized

Bhiwani News: अवैध खनन सामग्री से भरे दो डंपरों को किया जब्त

Thu, 27 Mar 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 27 Mar 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Two dumpers filled with illegal mining material were seized
डंपर का इंपाउंड करते खनन विभाग के अ​धिकारी। 
तोशाम। अवैध खनन सामग्री से भरे दो डंपरों को बुधवार को जब्त किया गया है। एसडीएम डॉ. अशवीर सिंह नैन ने कहा कि खनन विभाग और टास्क फोर्स टीमें निरंतर खानक, डाडम, पिंजोखरा, दुल्हेड़ी, निगाना, रिवासा और खरकड़ी की पहाड़ियों में भी निरंतर निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन

राज्य प्रवर्तन ब्यूरो द्वारा व्हाट्सएप नंबर 9878380112 जारी किया गया है। अगर किसी नागरिक को अवैध खनन के बारे में जानकारी मिलती है तो वह इस नंबर पर व्हाट्सएप कर सकता है। इस नंबर पर लोकेशन व वीडियो बनाकर भी भेजे जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन

जिला खनन अधिकारी पंकज कुमावत ने बताया कि इस अभियान के तहत खनन विभाग व हरियाणा राज्य परिवर्तन ब्यूरो की संयुक्त चेकिंग के दौरान 25 वाहनों की ई- बिलिंग की जांच की गई। इस दौरान दो डंपरों को जब्त किया गया है। जिन पर लगभग 5 से 7 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। अगर कोई खनन वाहन बिना ई रवाना के पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दांग खुर्द से बस व ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार


भिवानी। डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू ने गांव दांग खुर्द में खड़ी स्कूल बस व ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सिकंदर निवासी दिनोद के रूप में हुई है। विजय व सतबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव खुर्द में खड़ी स्कूल बस व वहीं खड़े ट्रैक्टर से चोर बैटरी चोरी करके ले गए थे। इसी मामले में मंगलवार को डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू के मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार ने बस वह ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने के मामले में तीसरे आरोपी को भिवानी से गिरफ्तार किया है। पुलिस को चोरी की वारदात में प्रयोग की गई एक वैगनआर कार बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed