{"_id":"5ddd75948ebc3e54a856e77c","slug":"two-die-pnb-workers-bhiwani-news-rtk529499593","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक-ऑटो की टक्कर में पीएनबी के दो बीमा कर्मचारियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक-ऑटो की टक्कर में पीएनबी के दो बीमा कर्मचारियों की मौत
विज्ञापन
11 फोटो सड़क हादसें मे हुई बेटे अमित की मौत के बाद नागरिक अस्पताल में विलाप करते हुए मां।
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खापड़वास और कैरू के बीच बाइक और ऑटो की टक्कर में बाइक सवार पंजाब नेशनल बैंक के दो बीमा कर्मचारियों की मौत हो गई। एक ने मौके पर ही दम तोड़ा तो दूसरे की शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों सुबह भिवानी से ड्यूटी के लिए बहल और कैरू जा रहे थे। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया और ऑटो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का केस दर्ज किया।
हादसा मंगलवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। भिवानी के विकास नगर वासी 26 वर्षीय रवि शर्मा और जगत कॉलोनी वासी 23 वर्षीय अमित पीएनबी मैटलाइफ में कार्यरत थे। दोनों हर रोज एक ही बाइक से ड्यूटी पर जाते थे और साथ ही लौटते थे। मंगलवार सुबह भी साथ निकले थे। जब वे कैरू और खापड़वास गांव के बीच पहुंचे तो सामने से आ रहे ऑटो से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए कैरू सीएचसी में ले जाया गया जहां से भिवानी रेफर कर दिया। दोनों को भिवानी इमरजेंसी लाया गया तो चिकित्सक ने अमित को मृत घोषित कर दिया जबकि रवि शर्मा को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजन उसे पीजीआई रोहतक ले जाने की बजाए शहर के ही एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां रवि शर्मा की भी मौत हो गई। दोनों को सिर में गंभीर चोट आई थी।
हादसे के बाद चालक ऑटो को वहीं छोड़ फरार हो गया। सूचना पर कैरू चौकी से एसआई रामधारी मौके पर पहुंचे। सामान्य अस्पताल पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का केस दर्ज किया है।

13ए फोटो मृतक रवि शर्मा का फाइल फोटो ।- फोटो : Bhiwani

13 फोटो मृतक अमित का फाइल फोटो।- फोटो : Bhiwani
विज्ञापन