फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two dengue cases found in the city for the third consecutive day, health department checked the larvae from house to house

Bhiwani News: लगातार तीसरे दिन शहर में मिले दो डेंगू मामले, स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर जांचा लारवा

Wed, 16 Oct 2024 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 16 Oct 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Two dengue cases found in the city for the third consecutive day, health department checked the larvae from house to house
भिवानी। शहरी दायरे में डेंगू लगातार अपने पैर पसार रहा है। लगातार तीसरे दिन भी बुधवार को शहर के अंदर डेंगू के दो पॉजिटिव केस सामने आए हैं। एक मामला शहर के बीटीएम मजदूर कॉलोनी में मिला है। जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी क्वाटरों के अंदर लोगों की जांच की। वहीं आसपास पानी ठहराव की जगह पर मच्छर का लारवा मिलने पर नष्ट कराया। वहीं लगातार दो दिनों में छह डेंगू पॉजिटिव के सामने आ चुके हैं। शहरी दायरे में मौसम बदलाव के साथ ही मच्छर तेजी से पनप रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के सामने अब तक जिले में डेंगू के 34 मामले सामने आ चुके हैं। डेंगू पाॅजिटिव मरीजों को जिला नागरिक अस्पताल के स्पेशल वार्ड में उपचार दिया जा रहा है। बीटीएम लेबर कॉलोनी में डेंगू का एक पॉजिटिव मामला सामने आया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहां पहुंचकर एंटी लारवा एक्टिविटी चलाई और पानी ठहराव की जगह पर लारवा जांचा।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों को भी मच्छर के पनपने नहीं देने के प्रति जागरूक किया गया। इलाके में बुखार पीड़ित मरीजों के खून के नमूने लेकर लैब में जांच के लिए भी भेजा गया। वहीं नगर परिषद द्वारा शहरी दायरे में अभी फॉगिंग को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। यही वजह है कि लगातार शहर के अंदर डेंगू संभावित मरीज मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले की सभी ग्राम पंचायतों और शहरी वार्डाें में पार्षदों के माध्यम से फॉगिंग कराए जाने के संबंध में अनुरोध किया जा चुका है। वहीं आम जनता का भी आह्वान किया जा रहा है कि वे मच्छर जनित बीमारियों के संक्रमण के बचाव के पुख्ता प्रबंध करें। आसपास पानी का ठहराव न होने दें और नियमित रूप से जल संचयनों की सफाई करें। बुखार होने पर तत्काल जांच कराएं।
-डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article