फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two days police remand completed

Bhiwani News: दो दिन का पुलिस रिमांड पूरा, दहेज हत्यारोपी जेई को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

Sat, 20 Jan 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 20 Jan 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Two days police remand completed
लोहारू। ढिगावा में किराए के मकान में रहने वाले जनस्वास्थ्य विभाग के जेई द्वारा की गई कथित हत्या के मामले में लोहारू थाना पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी जेई लोकेश को पुलिस ने दो दिन के रिमांड के बाद न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी लोकेश को न्यायिक हिरासत में जिला जेल भिवानी भेजे जाने के आदेश दे दिए। दो दिन के रिमांड के दौरान पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम के साथ साथ इस दहेज हत्या से जुड़े मामले मेें गहनता से पूछताछ की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि यह मामला दहेज हत्या से जुड़ा है। मुख्य आरोपी जेई लोकेश से दो दिन के पुलिस रिमांड के दौरान गहनता से पूछताछ की गई है। उन्होंने बताया कि लोकेश और प्रवीण का सार्वजनिक तौर से विवाह मई 2023 में बताया जा रहा है लेकिन पूछताछ में उजागर हुआ है कि लोकेश और प्रवीण ने 5 जनवरी 2021 को दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया था। इस विवाह के आवश्यक दस्तावेज भी रिमांड के दौरान जुटाए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हत्या में प्रयुक्त तवे के अलावा कपड़े आदि भी बरामद कर लिए गए हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है, मामले में हर पहलू को गहनता से खंगाला जा रहा है। यह भी बता दें कि इस घटना के बाद से लोहारू और ढिगावा में चर्चाओं का बाजार भी गर्म होता जा रहा है। लोगों का कहना है कि लोकेश और प्रवीण ने लंबे समय तक प्यार की पींग बढ़ाई और बाद में लोकलाज से बचने के लिए सार्वजनिक तौर से मई 2023 में विवाह किया। प्यार में एक दूसरे के लिए मर मिटने की कसमें उठाने वाले इस इस दंपत्ती के बीच आखिर ऐसे कौन से वैचारिक मतभेद पैदा हो गए कि पति लोकेश को हत्या जैसा कदम उठाना पड़ा। मृतका के पिता ने इस मामले को दहेज हत्या करार दिया है और पुलिस ने भी इस मामले को दहेज हत्या मानकर आरोपी लोकेश सहित दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और उसकी एंगल से जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed