फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two-day district level youth festival organized in the auditorium hall of Rajiv Gandhi Mahila Mahavidyalaya.

Bhiwani News: माटी गैल माटी होकै माटी का सोना बणाणा सै

Mon, 18 Nov 2024 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 18 Nov 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Two-day district level youth festival organized in the auditorium hall of Rajiv Gandhi Mahila Mahavidyalaya.
भिवानी। शहर के राजीव गांधी महिला महाविद्यालय के सभागार हॉल में दो दिवसीय जिलास्तरीय यूथ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में माटी गैल माटी होकै माटी का सोना बणाणा सै सहित हरियाणवी गानों का जलवा रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम केंद्रीय युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय की ओर से किया जा रहा है। यूथ महोत्सव के पहले दिन युवाओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में हरियाणवी गानों पर छात्राओं ने डांस कर हॉल में बैठे सभी दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे हॉल में हरियाणवी गानों पर छात्र थिरकते रहे।
विज्ञापन

राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित युवा महोत्सव में नगर परिषद के चेयरपर्सन भवानी प्रताप सिंह ने अतिथि के तौर पर शिरकत की। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ त्रिलोकचंद ने की। भवानी प्रताप सिंह ने कहा कि किसी भी देश के युवा उसकी तरक्की में अहम होते हैं। युवाओं को अपने अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर उजागर कर उसके बूते पर आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने युवा महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों का भी हौसला बढ़ाया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. त्रिलोकचंद ने बताया कि यह युवा महोत्सव कार्यक्रम 18 व 19 नवंबर को किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को हरियाणा की समृद्ध संस्कृति से रूबरू करवाने के लिए जिला युवा महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस महोत्सव की जानकारी पहले ही संस्थानों को दी जा चुकी थी। आवेदन के आधार पर युवाओं को इसमें प्रतिभागी बनने का अवसर मिला है। जिले की विजेता और राज्य की विजेता टीमें राष्ट्रीय स्तर पर युवा महोत्सव में भाग लेंगी।
-------
इन विधाओं में दिखाई युवाओं ने प्रतिभा
जिला युवा महोत्सव में समूह लोक नृत्य, समूह लोक गीत, एकल लोक नृत्य, एकल लोकगीत प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। यह सभी प्रतियोगिताएं सभागार हॉल में आयोजित हुईं। समूह प्रतियोगिता में अधिकतम 13 प्रतिभागी भाग ले सकते थे।

----------
ये रहेगी इनामी राशि
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों की टीम दल को 2100 रुपये प्रतिभागी की दर से या अधिकतम 21 हजार रुपये इनाम राशि दी जाएगी। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी की टीम दल को 1500 रुपये प्रतिभागी की दर से या अधिकतम 15 हजार रुपये इनाम राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed