फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two cousin brother with three died in road accident.

अस्थियां लेकर ब्रजघाट जा रहे जाटू लुहारी के दो चचेरे भाइयों समेत तीन की हादसे में मौत

Sat, 09 May 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two cousin brother with three died in road accident.
हादसे में क्षतिग्रस्त कार और कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। बुजुर्ग की मौत के बाद उनकी अस्थियां लेकर ब्रजघाट जा रहे जिले के गांव जाटू लुहारी के दो चचेरे भाइयों समेत कार चालक की उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई। हापुड़ जिले के बाबूगढ़ क्षेत्र में उनकी कार की ट्रक टक्कर से टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। बुजुर्ग की मौत पर पहले ही घर में शोक था और जैसे ही इस हादसे के बारे में पता चला तो पूरे गांव में मातम छा गया। शनिवार को शवों को गांव लाया जाएगा।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र एनएच-9 सिंभावली बार्डर पर एक ढाबे के पास हुआ। जाटू लुहारी वासी बुजुर्ग 85 वर्षीय रामबिलास शर्मा का वीरवार को निधन हो गया था। शुक्रवार सुबह उनका बेटा सुंदर शर्मा (40), भतीजा संजय शर्मा (36) अस्थियां लेकर हरिद्वार में ब्रजघाट के लिए रवाना हुए। गाड़ी गांव के ही सुरेश (52) की थी, जिसे सुरेश ही चला रहा था। जब गाड़ी थाना बाबूगढ़ क्षेत्र एनएच-9 सिंभावली बार्डर पर एक ढाबे के पास पहुंची तो सामने से आ रहे एक ट्रक के साथ आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हालात इतने दर्दनाक थे कि कार को कई जगह से काटकर शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस शवों को लेकर पोस्टमार्टम कराने पहुंची, जहां देरशाम तक एक ही शव का पोस्टमार्टम हो पाया था। अब तीनों शवों को शनिवार को ही लाया जाएगा। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि कैंटर चालक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

किसी ने पिता को खोया तो किसी ने इकलौते सहारे को खो दिया
पिता की अस्थियां लेकर गया सुंदर शर्मा दिव्यांग था। उनकी पत्नी भी दिव्यांग है। उन्हें चार लड़कियां और एक लड़का, जोकि पांच माह का है। सुंदर खेतीबाड़ी करता था और दो भाइयों में बड़ा था। सुंदर का चचेरा भाई संजय फिलहाल परिवार में इकलौता ही कमाने वाला था। उसके बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है और पूरा परिवार अब उसी भी आश्रित था। उसके बुजुर्ग माता-पिता के आंसू रोके नहीं रुक रहे हैं। संजय के एक लड़का और एक लड़की है। चालक सुरेश भी इसी गांव से है और उसके एक लड़का और एक लड़की है। लड़का बीटेक का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे दिन शनिवार तो एक दिन पहले उठाई अस्थियां
बुजुर्ग रामबिलास शर्मा की मौत वीरवार को हुई थी। वीरवार को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। शुक्रवार को सुबह अस्थियां ली गईं। इसके अलावा अस्थियां ले जाने की अनुमति भी शुक्रवार की ही मिली। इस कारण एक दिन पहले ही अस्थियां लेकर रवाना हुए और यह हादसा हुआ।

सुरेश। फाइल फोटो

सुरेश। फाइल फोटो- फोटो : Bhiwani

संजय।  फाइल फोटो

संजय। फाइल फोटो- फोटो : Bhiwani

सुंदर। फाइल फोटो

सुंदर। फाइल फोटो- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed