{"_id":"67cf24491008d950f101e7ab","slug":"two-and-a-half-lakh-rupees-stolen-from-advocate-chambers-of-court-complex-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-131122-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अधिवक्ता चैंबर्स से ढाई लाख रुपये हुए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अधिवक्ता चैंबर्स से ढाई लाख रुपये हुए चोरी
Mon, 10 Mar 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। जिला न्यायालय परिसर अधिवक्ता चैंबर्स परिसर में एक अधिवक्ता के चैंबर से ढाई लाख रुपये चोरी हो गए। चोरी की शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाना में दी गई। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।
सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में एडवोकेट मुकेश खरकिया ने बताया कि गत छह मार्च की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसका दोस्त महेश तंवर उसे ढाई लाख रुपये देकर गया था। उसने ये पैसे अपनी मेज की दराज में रखकर ताला बंद कर दिया था। लेकिन ये रुपये वह शाम को घर ले जाना भूल गया। अगले दिन सात मार्च की सुबह 11 बजे उसने अपना चैंबर खोला और दराज के अंदर रुपये चेक किए तो वह वहां रखे हुए थे।
इसके बाद वह कोर्ट रूम में चला गया। करीब 11 बजकर 54 मिनट पर उसका जूनियर अंकित भारद्वाज भी चैंबर से निकलकर कोर्ट में चला गया। वापस करीब सवा 12 बजे आया तो उसने देखा कि मेज की दराज खुली पड़ी है और अंदर से ढाई लाख रुपये भी गायब है। उसने इसकी जानकारी उसे फोन पर दी। जिसके बाद वह चैंबर में पहुंचा।
विज्ञापन
मुकेश खरकिया ने बताया कि सात मार्च को पड़ोस में ही किरण जांगड़ा एडवोकेट के चैंबर में भी चोरी का प्रयास करते हुए तिगड़ाना निवासी सचिन को पड़ा गया था। लेकिन कोई चोरी नहीं होने की वजह से उसे छोड़ दिया था। उसे पूरा अंदेशा है कि सचिन ने ही उसके चैंबर की दराज से ढाई लाख रुपये की चोरी की है। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में रुपये चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।