फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two accused of murder of Sanga youth arrested

Bhiwani News: सांगा के युवक की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 May 2024 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 22 May 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two accused of murder of Sanga youth arrested
भिवानी। सीआईए द्वितीय ने अभिमन्यु हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सांगा निवासी दिनेश व राहुल के रूप में हुई है। सात मई को सांगा निवासी अभिमन्यु की कुछ व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

थाना सदर पुलिस ने मृतक के पिता वीरेंद्र की शिकायत पर गांव के ही कुछ व्यक्तियों के मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए मंगलवार को सीआईए द्वितीय के सहायक उप निरीक्षक बलजीत सिंह ने अभिमन्यु हत्या मामले में दो आरोपियों को ओल्ड हाउसिंग बोर्ड भिवानी से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस को आरोपियों से एक देसी पिस्टल में जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपी दिनेश ने बताया कि मृतक अभिमन्यु के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बात पर अभिमन्यु की गोली मारकर हत्या कर दी थी। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जा जारी है। वहीं मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। इसके तहत कई जगह दबिश दी गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed