फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two accused of firing arrested

गोली चलाने के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two accused of firing arrested
गोली चलाने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

भिवानी। तोशाम पुलिस ने जान से मारने की नियत से गोली चलाने के दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई एक बाइक भी बरामद की है।

तोशाम पुलिस को दी शिकायत में पिंजोखरा निवासी बलवान ने बताया था कि 26 दिसंबर की रात को अपने परिवार के साथ घर पर सो रहा था। गांव के ही कुछ लोगों ने उसके घर के बाहर आकर उन पर पत्थर फेंके। आरोपियों ने उसके भतीजे पर जान से मारने की नीयत से गोली भी चलाई। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया था। तोशाम पुलिस के उपनिरीक्षक अजमेर सिंह ने दो आरोपियों को गांव पिंजोखरा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान बिजेंद्र व कुलदीप निवासी पिंजोखरा के रूप में की। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश हुए हैं। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि शिकायतकर्ता और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश है। जिसके चलते उस पर हमला किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed