{"_id":"66d506d632779a945a0d3894","slug":"two-accused-of-bike-theft-arrested-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-122483-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मॉल के सामने से बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मॉल के सामने से बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 02 Sep 2024 05:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 02 Sep 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। सिविल लाइन पुलिस ने हलवासिया मॉल के सामने से बाइक चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की बाइक बरामद की है। नेहरू कॉलोनी निवासी बिट्टू ने सिविल लाइन पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि उसका छोटा भाई 10 जुलाई 2023 को हलवासिया मॉल के पुस्तकालय में पढ़ने आया था। इसी दौरान पार्किंग से उसकी बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने वाहन चोरी का केस दर्ज किया था।
सिविल लाइन पुलिस थाने की महिला मुख्य सिपाही रेखा ने बाइक चोरी के दो आरोपियों को महम से गिरफ्तार किया। उनकी पहचान विष्णु और रोशन निवासी बड़ेसरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की बाइक भी बरामद की है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से रोशन को जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं। पुलिस ने विष्णु को एक दिन की रिमांड पर लिया है। इस दौरान उससे गिरोह के बारे में पूछताछ की जा रही है।
सीआईए की टीम ने अवैध हथियार के साथ दबोचा आरोपी
भिवानी। सीआईए द्वितीय की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है।
सीआईए द्वितीय के एएसआई कृष्ण कुमार की टीम अपराध की रोकथाम के लिए हिसार-राजगढ़ हाईवे बड़वा मोड़ पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बड़वा निवासी नरेंद्र उर्फ बागड़ी बड़वा से नलोई की तरफ पैदल जा रहा है। उसके पास अवैध हथियार है। इस सूचना पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास देसी पिस्तौल बरामद हुआ। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इसे मुजादपुर निवासी रवि से सात हजार रुपये में खरीदकर लाया था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश हुए।