फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two accused of bike theft arrested

Bhiwani News: मोटरसाइकिल चुराने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 Jul 2024 09:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 16 Jul 2024 09:16 PM IST
विज्ञापन
Two accused of bike theft arrested
बबबब। शहर थाना पुलिस ने हलवासिया मॉल के सामने से मोटरसाइकिल चुराने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इस बारे में शहर थाना पुलिस को गांव बामला निवासी सुभाष ने शिकायत दी थी। उसने बताया था कि गत 28 मई को हलवासिया मॉल में किसी कार्य से गया था, इसी दौरान उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। शहर थाना पुलिस के मुख्य सिपाही पवन कुमार ने चोरी के मामले में बिचला बाजार भिवानी से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इसकी पहचान बौंद निवासी मनीष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया।


कोर्ट परिसर से बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार
भिवानी। सिविल लाइन पुलिस ने कोर्ट परिसर से बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की बाइक बरामद की है। सिविल लाइन पुलिस को गांव जाटूलुहारी निवासी मुकेश सिंह ने शिकायत दी थी।
विज्ञापन


उसने बताया था कि 28 नवंबर 2023 को अपने किसी कार्य से कोर्ट परिसर में गया था। इसी दौरान उसकी बाइक चोरी हो गई। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ वाहन चोरी का केस दर्ज किया था। सिविल लाइन पुलिस थाना के उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को खरखौदा सोनीपत से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान जसराना गोहाना निवासी अंकित के रूप में हुई है। आरोपी से चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed