फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two accused arrested in Tosham for possession and supply of illegal weapons

Bhiwani News: तोशाम में अवैध हथियार रखने व सप्लाई करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in Tosham for possession and supply of illegal weapons
तोशाम। स्पेशल स्टाफ ईश्वरवाल ने शुक्रवार को मिरान चौक के पास और झूली माइनर क्षेत्र से दो आरोपियों को अवैध हथियार रखने और सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से एक देसी पिस्तौल बरामद की है। सूचना के आधार पर टीम ने झूली माइनर पर नाकाबंदी कर रवींद्र निवासी बिडोला को पकड़ा उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई। पूछताछ में रवींद्र ने बताया कि यह हथियार उसके साथी सोमबीर उर्फ अमर सिंह निवासी बिडोला ने उपलब्ध कराया था।
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमबीर को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को शनिवार सुबह न्यायालय में पेश किया गया, जहां से रवींद्र को जिला कारागार भेजने का आदेश दिया गया जबकि सोमबीर को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी। थाना तोशाम में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed