{"_id":"64e7aaa0acb04740f7094336","slug":"two-accused-arrested-in-the-murder-of-migrant-laborer-jagdish-bhiwani-news-c-21-hsr1027-205091-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: प्रवासी मजदूर जगदीश की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: प्रवासी मजदूर जगदीश की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 25 Aug 2023 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
प्रवासी मजदूर जगदीश हत्याकांड के पकड़े गए आरोपी के बारे में जानकारी देते डीएसपी रमेश कुमार।
भिवानी। पुलिस ने नर्सरी में कार्यरत प्रवासी मजदूर मौत मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के ललितपुर निवासी पुष्पेंद्र और देवरिया जिला निवासी कनक के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जगदीश के साथ उनकी अक्सर कहासुनी होती थी। इसी को लेकर कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी।
22 अगस्त को महम रोड स्थित श्रीराम नर्सरी के संचालक अनूप ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें बताया था कि उसकी नर्सरी में मध्य प्रदेश निवासी जगदीश और उत्तर प्रदेश निवासी पुष्पेंद्र व कनक काम करते थे। उनका खाना बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था। जब वह नर्सरी में पहुंचा तो जगदीश बेहोश हालत व खून से लथपथ झोपड़ी में पड़ा था। रोहतक पीजीआई में पहुंचाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया था। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए औद्योगिक पुलिस थाना के प्रभारी एसआई विशेष कुमार ने आरोपियों को भिवानी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई दो कुल्हाड़ी और मृतक का फोन बरामद किया है। आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।