फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two accused arrested for stealing a woman's mobile phone from a petrol pump.

Bhiwani News: पेट्रोल पंप से महिला का मोबाइल फोन चुराने के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for stealing a woman's mobile phone from a petrol pump.
भिवानी। शिक्षा बोर्ड के निकट स्थित एक पेट्रोल पंप से महिला का मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में सीआईए-2 ने सोमवार को आरोपी समिति और अंकित को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी गांव बडाला, हांसी के निवासी हैं और वर्तमान में डाबर कॉलोनी, भिवानी में रहकर वेल्डिंग का कार्य करते हैं।
विज्ञापन

सीआईए-2 के जांच अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उनके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। गांव संगरूर खास निवासी जितेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ किसी कार्य से भिवानी आया था।
विज्ञापन

शाम के समय दोनों शिक्षा बोर्ड के निकट स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान उसकी पत्नी बाथरूम जाने से पहले अपना मोबाइल फोन पानी की प्याऊ पर रखकर चली गई। इसी बीच मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और मोबाइल फोन चोरी कर भाग गए। मामले की जांच के दौरान सोमवार को दोनों आरोपियों को खरकड़ी फाटक, भिवानी से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed