{"_id":"678e8f7e2a5865696c096d4d","slug":"two-accused-arrested-for-online-fraud-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-128836-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 20 Jan 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। साइबर अपराध थाना पुलिस ने फेसबुक पर शेयर मार्केट में इंवेस्ट करने के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के मामले में मुख्य आरोपी व उसके एक साथी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दिनेश कुमार निवासी विजयपुर जिला सवाई माधोपुर राजस्थान व राज सिंह निवासी अमरपुरा जिला दौसा राजस्थान के रूप में हुई है।
भिवानी निवासी मुकेश ने थाना साइबर क्राइम पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने पांच अक्तूबर 2024 को फेसबुक पर शेयर मार्केट से संबंधित एक विज्ञापन देखा था। इसमें एक व्हाट्सएप नंबर दिया हुआ था। जिस पर उसे चेटिंग करने पर बिटकॉइन में इंवेस्ट करके तीन गुना कमीशन देने की बात कही गई थी। उसके बाद आरोपियों की ओर से अलग-अलग चार्ज के नाम पर कुल 22,848 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई थी।
इसी मामले में कार्रवाई करते हुए रविवार को थाना साइबर क्राइम के मुख्य सिपाही रफीक ने फेसबुक पर शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में मुख्य आरोपी व उसके एक साथी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों से कुल 7,600 रुपये व तीन मोबाइल फोन बरामद हुए है।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी दिनेश ने बताया कि उसकी दोस्ती आरोपी राज से तीन चार साल पहले जयपुर में हुई थी। जहां पर दोनों किराए के कमरे में साथ रहते थे। आरोपी दिनेश ने राज को बताया कि वह ऑनलाइन धोखाधड़ी का काम करता है। बाद में वे रुपयों को निकाल कर आपस में बांट लेते थे। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।