फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two accused arrested for duping elderly man of Rs 31.25 lakh by keeping him under digital arrest for 17 hours

Bhiwani News: बुजुर्ग को 17 घंटे डिजिटल अरेस्ट रख 31.25 लाख की ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for duping elderly man of Rs 31.25 lakh by keeping him under digital arrest for 17 hours
भिवानी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने वृद्ध व्यक्ति को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 31.25 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी करने के मामले में 12 मई को आरोपी सैयद रेहान और 17 मई को आरोपी मोहम्मद सलमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से कुल 55 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार डीसी कॉलोनी निवासी एक वृद्ध व्यक्ति ने थाना साइबर क्राइम भिवानी में शिकायत दी थी कि नौ जून 2025 को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने स्वयं को सीबीआई अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके आधार कार्ड पर जारी एक सिम का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में हुआ है और उस संबंध में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

आरोपियों ने शिकायतकर्ता को एक व्हाट्सएप नंबर दिया और अगले दिन वीडियो कॉल के माध्यम से पूछताछ करने की बात कही। अगले दिन व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर आरोपियों ने शिकायतकर्ता से बैंक खातों, एफडी और परिवार के सदस्यों से संबंधित जानकारी हासिल की। 10 जून 2025 को आरोपियों ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए शिकायतकर्ता की फर्जी पेशी करवाई जिसमें एक फर्जी सीबीआई अधिकारी और एक फर्जी जज को बैठाया गया था। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को डराकर उसकी एफडी तुड़वा दी और आरटीजीएस के माध्यम से बताए गए बैंक खाते में 31.25 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को परिजनों के घर पहुंचने पर शिकायतकर्ता ने पूरी घटना बताई जिसके बाद साइबर ठगी का खुलासा हुआ। शिकायत पर थाना साइबर क्राइम भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान थाना साइबर क्राइम भिवानी के सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार की टीम ने 12 मई को सैयद रेहान निवासी फरीदीपुर रिंग रोड, दुबग्गा कॉलोनी, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपी से 35 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने 17 मई को मोहम्मद सलमान निवासी राजा विहार कॉलोनी, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। आरोपी से 20 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार इससे पहले इस मामले में मुख्य आरोपी सोहेल समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक गिरफ्तार आठ आरोपियों से कुल 6,58,640 रुपये, आठ मोबाइल फोन, 17 सिम कार्ड, चार डेबिट कार्ड, चेक बुक, पासबुक और एक बैंक किट बरामद की जा चुकी है। सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से न्यायालय ने उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed