फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two accused arrested for assaulting Rajasthan and Loharu police and obstructing duty

Bhiwani News: राजस्थान और लोहारू पुलिस के साथ मारपीट व ड्यूटी में बाधा डालने के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 May 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 16 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for assaulting Rajasthan and Loharu police and obstructing duty
लोहारू (भिवानी)। लोहारू पुलिस ने राजस्थान और स्थानीय पुलिस के कर्मचारियों के साथ ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, मारपीट कर जान से मारने की नीयत से हमला के दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय वन अधिकारी रेंज चिड़ावा झुंझुनू राजस्थान ने लोहारू पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें शिकायतकर्ता महिला अधिकारी ने पुलिस को बताया था कि 13 मई को गश्त में विभागीय टीम पीपली चौकी के पास मौजूद थी।
विज्ञापन




इसी दौरान वहां पर लकड़ियों से भरी तीन गाड़ियां देखी थी। इनका पीछा करते हुए वन विभाग के कर्मचारी हरियाणा सीमा के अंदर कुशालपुरा गांव में पहुंचे थे। विभागीय कर्मचारियों ने सहायता के लिए लोहारू पुलिस को बुलाया था। वहां मिले आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालकर कर्मचारियों के साथ मारपीट कर जान से मारने की नीयत से हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहारू पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। लोहारू पुलिस थाना की एएसआई शकुंतला ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान राजस्थान के गांव झेराली निवासी नवीन और जितेंद्र के रूप में की है। पुलिस ने आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से एक पिकअप गाड़ी बरामद की है। उनके साथी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed