{"_id":"6782e1133e589efcee0ff35f","slug":"two-accused-arrested-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-128427-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मादक पदार्थ रखने और पहुंचाने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मादक पदार्थ रखने और पहुंचाने के दो आरोपी गिरफ्तार
Sun, 12 Jan 2025 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 12 Jan 2025 03:41 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए द्वितीय ने लाजपत नगर से मादक पदार्थ रखने और पहुंचाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को सीआईए द्वितीय के उप निरीक्षक बलजीत सिंह को सूचना मिली कि एक व्यक्ति लाजपत नगर में अपने प्लॉट में नशीला पदार्थ रखकर बेचने का कार्य करता है।
पुलिस ने लाजपत नगर भिवानी में सूचना के आधार पर रेड करके एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान प्रमोद निवासी वार्ड नंबर 21 लाजपत नगर भिवानी के रूप में हुई है। आरोपी के पास पुलिस को 13 ग्राम हेरोइन को बरामद हुई है।
पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह यह मादक पदार्थ उसके मित्र दीपक से 15,000 रुपये में 20 ग्राम हेरोइन ली थी। उसने 20 में से 7 ग्राम मादक पदार्थ बेच दिया है। पुलिस ने मादक पदार्थ सप्लाई करने के मामले में दूसरे आरोपी दीपक निवासी वार्ड नंबर 21 लाजपत नगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपक ने बताया कि वह यह नशीला पदार्थ 12,000 रुपये में रोहतक से खरीद कर लाया था। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद