फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Trust will issue helpline number to help women

Bhiwani News: महिलाओं की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करेगा ट्रस्ट

Tue, 05 Aug 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 05 Aug 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Trust will issue helpline number to help women
भिवानी। 22 सितंबर को मनाई जाने वाली महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह की रूपरेखा तय करने के लिए हांसी गेट स्थित एक निजी रेस्तरांं में अग्रवाल महिला मंडल ट्रस्ट रजि. की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट की प्रधान नीतू बंसल ने की। इस दौरान मुख्य रूप से अग्रवाल महिला मंडल ट्रस्ट रजि. की चेयरपर्सन सीमा बंसल पहुंची।
विज्ञापन

बंसल ने कहा कि ट्रस्ट ने एक और सराहनीय पहल की है। इसके तहत परेशान महिलाओं की मदद के लिए संस्था की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। इस पर सूचना देने के बाद महिला की हर संभव मदद की जाएगी, ताकि अपराध मुक्त समाज की स्थापना की जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस वर्ष महाराजा अग्रसेन जयंती सिर्फ एक उत्सव नहीं होगी, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का एक माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने हमेशा समाज कल्याण को प्राथमिकता दी और हम उनके आदर्शों पर चलते हुए विभिन्न सामाजिक कार्यों का आयोजन करेंगे। इस दौरान जरूरतमंदों की मदद, पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कांता बंसल, सुमन बंसल, स्नेहा बंसल, रिंकी गुप्ता, मंजू मित्तल, रेखा अग्रवाल, किरण बंसल, पूनम गोयल, प्रियंका मित्तल, सीमा जिंदल, निर्मल जैन, लता गर्ग, रचना अग्रवाल, ममता गुप्ता, उर्मिला बंसल, प्रीति गोयल, ममता अग्रवाल, पूनम अग्रवाल मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed